-मांगो को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया धरना प्रदर्शन
अयोध्या। सरकार को बदनाम व गुमराह कर रहे हैं बेसिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी। उक्त बातें प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय ऑडिटर एवं जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही। उत्तर प्रदेसीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, जिले में एवं जिले के बाहर सामान्य स्थानांतरण, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान,पदोन्नति समेत 15 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। विपरीत मौसम आंधी तथा भीषण गर्मी में भी शिक्षक धरना स्थल पर डटे रहे।नारे लगाते हुए जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का हुजूम जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में पहुंचा। जहां धरना सभा में तब्दील हो गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने किया।आतंकी हमले में पहलगाम में मारे गए निर्दोष सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मोन रखा गया।सभा के पश्चात शिक्षकों का हुजूम जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ कूच कर गया। बस स्टेशन के निकट सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार न किया जाना हठधर्मिता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि समाधान के लिए प्रांतीय नेतृत्व निर्णायक आंदोलन करेगा।
जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती, पंकज पांडे, अरुणधर द्विवेदी,संजय सिंह, भगवती यादव समीर सिंह सत्येंद्र गुप्ता महेंद्र यादव प्रवेश कुमार रविंद्र गौतम सत्येंद्र पाल सिंह धर्मवीर सिंह चौहान संतोष यादव ने संबोधित किया। मोहम्मद आरिफ, प्रहलाद गौतम, धीरज शुक्ला अविनाश पांडे, मोहम्मद गयास, अजय कुमार सिंह, उद्धव श्याम तिवारी, अलका यादव,भगवती यादव, राजेन्द्र वर्मा, कृपा शंकर वर्मा, सत्येंद्र सिंह पिंटू, सर्वेश तिवारी,आलोक यादव, किरण वर्मा, पुष्पा देवी, नम्रता, अनिल प्रताप सिंह, महेश सिंह रामकृष्ण गुप्ता निधि सोनकर अंजू यादव, अनिल सिंह, विद्या यादव ,शीला यादव शैलेंद्र वर्मा, जमाल अहमद महेंद्र यादव, भगवती गुप्ता ,विजय शुक्ला अरविंद पाठक प्रणेश रावत,सिकंदर सिंह, राजेश दुबे, रामगोपाल, दरोगा पाठक, सीमा सिंह, सत्येंद्र गुप्त, सुमित सिंह, राजेश कुमार, नवेंदु सिंह, दिलीप तिवारी, अशोक कुमार, संचराज वर्मा समेत हजारों शिक्षक मौजूद रहे।