वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश यादव का आकस्मिक निधन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पत्रकारों व विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

अयोध्या। वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश यादव का दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया वह कैंसर से पीड़ित थे और लॉकडाउन के दौरान दिल्ली स्थित ससुराल में ही रह कर इलाज करा रहे थे। उनके निधन की खबर पर उपजा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी व महामंत्री डी के तिवारी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। यूपी जर्नलिस्ट्स एशोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रेम प्रकाश यादव ने दैनिक आज, हिंदुस्तान व जनमोर्चा जैसे कई अन्य अखबारों के माध्यम से पत्रकारिता की अलख जगाई थी।पत्रकारिता की बारीकियों को हमेशा सहयोगियों को सिखाने वाले पत्रकार की अनाथ बेटियों के भरण पोषण व शिक्षा दीक्षा के लिए उपजा आर्थिक सहायता के लिये आवाज उठाएगी। जनमोर्चा अखबार अयोध्या में कार्यरत प्रेम जी दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस लिया।काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित थे।वर्तमान में इलाज व लॉक डाउन की वजह से दिल्ली में ही रह रहे थे। पत्रकारिता जगत में खबरों के माध्यम से अपनी अलग छवि बनाने वाले प्रेम जी के निधन से जनपद मे पत्रकारिता जगत को अपूर्णनीय आघात लगा है। उनके निधन से अयोध्या जनपद की पत्रकारिता को झकझोर दिया है। उपजा परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।उनके परिवार को सहन शक्ति देने की ईश्वर से आग्रह करता है। संगठन के संरक्षक महेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप श्रीवास्तव,राम तीर्थ विकल ,उपाध्यक्ष आनंद गोपाल सिंह, डॉ. राकेश यादव, जयप्रकाश गुप्ता,अवधेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, जगदम्बा श्रीवास्तव, सदर तहसील के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार दिनेश तिवारी, तहसील सदर के अध्यक्ष सुशील सिंह, दिनेश जायसवाल, तहसील अध्यक्ष रुदौली अब्दुल जब्बार,राम प्रकाश तिवारी,ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र चौरसिया आदि ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
पत्रकार प्रेम प्रकाश यादव के निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष देव बक्स वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सोमनाथ तिवारी, सुनील कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ राजन, रामनेत वर्मा, महामंत्री ओम प्रकाश वर्मा, अखिलेश सिंह, प्रमोद दुबे, अवध राम यादव, पुरुषोत्तम गुप्ता, सदर तहसील अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे , रुदौली तहसील अध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता, मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष ह््रदय राम मिश्रा, बीकापुर तहसील अध्यक्ष दिनेश तिवारी, कृष्ण सिंगार मिश्र पवन कुमार तिवारी राम प्रकाश तिवारी आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृत्यु आत्मा को स्वर्ग में स्थान तथा दुखी परिवार को दुख सहन करने की ईश्वर से सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया ।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अयोध्या जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश का अपना अलग व्यवहार था। लोगों को देखते ही स्वयं बुला लेते थे और हालचाल पूछते थे। पत्रकारिता जगत में भी उनकी खबरों की अपनी अलग अहमियत रहती थी। उनके निधन से अयोध्या जनपद की पत्रकारिता को आघात लगा है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम पांडे, जिला संरक्षक अरुण पांडे, जिला उपाध्यक्ष अम्बिका मिश्रा,आरडी तिवारी, गिरिजा प्रसाद शुक्ला, महासचिव सूर्य कुमार मिश्र, सचिव राजेन्द्र पाठक, रमा निवास पांडे व दिनेश जायसवाल, विजय पाठक, रामेन्द्र चतुर्वेदी, वेदप्रकाश मिश्र,रमेश यादव,राजेश तिवारी,विजय यादव, सहित दर्जनों पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार श्री यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है।उनकी आत्मा की शान्ति के लिए सभी पत्रकार साथियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है।समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर एक शोक सभा हुई जिसमें वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश यादव के निधन पर शोक सभा की गई शोक सभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण ने किया वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश यादव सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव के साले हैं उनके निधन पर पूरा समाजवादी पार्टी दुखी है पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश यादव के निधन से जिले में पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। सपा परिवार ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की इस अवसर पर मुख्य रूप से महा नगर सचिव हामिद जाफर मीशम, सपा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गोंड, पूर्व जिला सचिव मनोज जायसवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू, श्री चंद यादव, राकेश यादव, अजय विश्वकर्मा ,मोहम्मद सुहेल ,रक्षा राम यादव, शमशेर यादव, बब्बन प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya