नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लखनऊ के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के चलते निधन, पत्रकारों में शोक की लहर

अयोध्या। बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पातूपुर मजरे दोहरी निवासी वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लखनऊ में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक व राजनीतिक हलकों में भी गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है।

अशोक वर्मा अपने सरल स्वभाव, निष्पक्ष लेखनी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते थे। ग्रामीण अंचल की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिवार में पत्नी, दो पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार है। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाय।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देव बक्स वर्मा, अवधराम यादव, सम्पूर्णानन्द बाजपेई “बागी“, सुमित्रानंदन यादव, अनूप श्रीवास्तव, शिवकुमार मिश्र, आलोक निगम, डॉ. आनन्द उपाध्याय, सहित अन्य लोगों ने पत्रकार साथी अशोक कुमार वर्मा का निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री वर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष देव बक्स वर्मा ने कहा कि साथी अशोक कुमार वर्मा संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे। वे मिलनसार और सादगी की मिसाल थे।

इसे भी पढ़े  विवादित फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश

उन्होंने संगठन को तहसील बीकापुर में काफी ऊंचाइयों पर पहुंचा है और विगत कई वर्षों से हर वर्ष तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन करते थे। उनके स्वर्गवासी होने से संगठन व समाज को काफी पीड़ा हुई है। उनकी कमी संगठन में हमेशा बनी रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहने करने की क्षमता प्रदान करें।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya