मिशन साहसी के तहत छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो आत्म रक्षा की विशेष तकनीक

अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद युवा महोत्सव के अन्तर्गत रुद्रावली इकाई के द्वारा गयादत्त राजनारायण जन विकास इंटर कॉलेज मीनापुर में दो दिवसीय आत्मरक्षा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मिशन साहसी के अंतर्गत किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को मार्शल आर्ट , ताइक्वांडो व आत्मरक्षा की विशेष तकनीकी सिखायी जाएगी जिससे छात्राओं को विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा स्वयं करने का बल मिलेगा। आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेंद्र तिवारी ने करते हुए कहा कि आज की सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए सभी छात्राओं के लिए आत्मरक्षा शिविरों का आयोजन नियमित किये जाने की आवश्यकता है जिससे छात्राओं में आत्मरक्षा के गुणों का विकास हो और वो सुरक्षित रहें द्य इस शिविर को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट राघवेंद्र शर्मा दे रहे है। जिला विश्वविद्यालय सम्पर्क प्रमुख शुभम तिवारी ने कहा कि कन्याओं को कोख में न मारकर उन्हें साहस से बड़ा करें, क्योंकि शिव व शक्ति से ही जीवन आगे चल सकता है। आज के दौर में पल-पल पर लड़कियों को आत्मरक्षा की जरूरत है द्य इस दौरान शिवम तिवारी , आशीष , अजय प्रताप आदि लोग उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya