महिलाओं में आत्मविश्वास का दम, आत्मरक्षा की ओर बढ़ाये कदम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महिला जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

अयोध्या। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जंग लड़ने एवं नारियों को सशक्त बनाने के साथ अपराध नियंत्रण के लिए अयोध्या पुलिस की अनोखी पहल। महिलाओं में आत्मविश्वास का दम, आत्मरक्षा की ओर बढ़ाये कदम। रविवार को नारी गरिमा महिला अधिकार के लिये ग्राम पलिया शाहबादी थाना कैन्ट में महिला जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस दौरान में थानाध्यक्ष महिला थाना प्रियन्का पाण्डेय व टीम द्वारा सम्मिलित होकर ग्राम वासी महिलाओ से उनकी समस्याओं के बारे में बाते भी की गई तथा उनको 1090 महिला हेल्प लाइन, यूपी 112 आदि के विषय में सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी तथा सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। महिलाओं एवं बच्चों के साथ घटित होने वाले अपराधों के बारे में बताया और अपराधियों से अपनी आत्मरक्षा किस प्रकार की जाए इस संबंध में जागरूक किया साथ ही महिलाओं को महिला व बाल अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए साइबर अपराधों के बारे में जागरूक कर बचाव के उपाय भी बताया गया। मौके पर श्रीमती डा0 प्रियन्का, श्रीमती भारती सिंह समाज सेवी, ग्राम प्रधान श्री विनोद कनौजिया,श्रीमती ललिता समेत कई महिलाओं ने भाग लिया।

इसे भी पढ़े  विकास के नाम पर लोगों का आशियाना गिराने की तैयारी में रेल प्रशासन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya