खेत मजदूर यूनियन की बैठक में जिप सदस्य प्रत्याशी का चयन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन की एक बैठक पूरा ब्लाक के रामपुर सर्धा में राम मिलन पाण्डेय की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में पूरा द्वितीय जिला पंचायत क्षेत्र से यूनियन के संगठन मंत्री सिद्ध नाथ की पत्नी शोभावती कोरी को प्रत्याशी बनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मौके पर उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रत्याशी को तन मन धन से सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज राजनीति में पूंजीवाद और जातिवाद पूरी तरह हावी है किन्तु पूरा द्वितीय अबकी बार इन बुराइयों को हराकर इतिहास रचने को तैयार है।इस बार पूंजीवादी ताकतों को सत्ता से बाहर करके गरीब मजदूर को क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सौंपा जाएगा। बैठक को भाकपा राज्य काउंसिल सदस्य एवं खेत मजदूर यूनियन के संरक्षक अशोक कुमार तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी राम यादव, कछौली प्रधान उदय चंद यादव, कौशल सिंह, डा० शिव नाथ वर्मा, अशोक पाण्डेय, राम सेवक पाण्डेय, अवधेश प्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया तथा राम किशोर, राजकरन वर्मा, राम मिलन, देवी प्रसाद, विनोद कुमार सेन, अनिल चौधरी, कृष्ण कुमार मौर्य, अंगनू, राम आसरे, सूबेदार वर्मा आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya