वर्ल्ड पावरलिफ्टिग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली सीमा पाण्डेय को किया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रशिया के मास्कों में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली अयोध्या की सीमा पाण्डेय को भाजपा ने सम्मानित किया। सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने सीमा पाण्डेय को गांधी संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित समारोह में पुष्पगुच्छ भेंट किया। सीमा पाण्डेय अयोध्या के नई कालोनी दंतधावन कुंड के रहने वाले भवनाथ पाण्डेय व मीरा देवी की पुत्री है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए संकल्पित है। विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले खिलाडियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान किये जाने की आवश्यकता है। जिसके लिए सरकार गम्भीरता से काम कर रही है। सीमा पाण्डेय ने विपरीत परिस्थितियों में भी देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि रुस में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भारत का होना एक गौरवपूर्ण क्षण है। जिसको सीमा पाण्डेय ने साकार स्वरुप प्रदान किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास का श्रोत होने के साथ इससे राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति भी मिलती है। प्रत्येक छात्र को अपनी प्रतिभा को विकसित करना चाहिए। कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि खेल वर्तमान समय में हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिल रहे सम्मान की वजह से अभिभावकों का रुझान भी इस ओर बढ़ा है। सीमा पाण्डेय जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्च शिखर पर स्थापित करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, इं रणवीर सिंह, ब्रहमानंद शुक्ला, कृष्णमुरारी सिंह दयाशंकर दूबे, ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शिवम सिंह, मुन्ना दूबे, मौजूद रहे। 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya