लोहिया आजभी अधिक प्रासंगिक: ललित
फैजाबाद। समाजवादी पुरोधा डाॅ. राममनोहर लोहिया की 51वीं पुण्यतिथि पर आज समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा फैजाबाद जिला इकाई के नेतृत्व में चैक स्थित डाॅ. लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करके नमन किया। श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए सेक्यूलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष ललित यादव ने कहा कि डाॅ0 लोहिया हम समाजवादियों के आदर्श थे और रहेंगे। उन्होंने कहा आज के युग में डाॅ. लोहिया और भी अधिक प्रासंगिक हैं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल सिंह राना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता जगदीश यादव, रंजीत शर्मा व बमबम यादव ने डाॅ0 लोहिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धा-सुमन अर्पित करके नमन किया। अनिल सिंह राना ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह से त्रस्त है हर कोई परेशान है। उन्होंने कहा समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का कारवाॅं बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में बिना सेक्यूलर मोर्चा के गठबन्धन के किसी की सरकार नहीं बनेगी। इस मौके पर राजकुमार यादव, महिला नेता अर्चना तिवारी, युवा नेता चन्दन यादव, दिनेश यादव, मोहम्मद कलीम, विनीत कुमार कनौजिया, मोहम्मद वसीम, अनुभव कृष्ण, विवेक पाल, समीर, शानू खान, शमनान खान, सलमान खान, अकील, आसिफ खान, पूर्व अध्यक्ष हिमांशु तिवारी, इन्द्रमोहन यादव, रामनाथ यादव, अभिजीत सिंह, विनय तिवारी, अखण्ड सिंह, कपूर यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.