8 जून से फिर चलेगी सियालदाह एक्सप्रेस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सांसद लल्लू सिंह ने ट्रेन का संचालन प्रारम्भ होने पर प्रसन्नता इजहार किया

अयोध्या। कोलकत्ता से जम्मू वाया अयोध्या जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन 8 जून से फिर से चलेगी। सांसद लल्लू सिंह ने ट्रेन का संचालन प्रारम्भ होने पर प्रसन्नता इजहार किया है। इसके लिए उन्होने रेलमंत्री को धन्यवाद भी दिया है। फैजाबाद जंकशन से बड़ी संख्या में लोग इस ट्रेन का इस्तेमाल करते आ रहे है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर काफी खतरनाक थी। इस लहर के शुरुवाती प्रभाव को देखते हुए इसके विकराल रुप की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी। परन्तु केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों की बदौलत इसके उपर काबू प्राप्त कर लिया गया। कोरोना कफ्यू ढ़ील मिलने के बाद अब जनजीवन को समान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

व्यापारिक गतिविधियों को गतिशील करने के साथ आवागमन की सुविधाओं को पूर्व की भांति करने की ओर कदम बढ़ाया जा रहा है। उन्होने बताया कि कोविड की वजह से लगाये गये लाकडाउन के दौरान गरीबों को कोई दिक्कत न हो इसका प्रयास सरकार व पार्टी के द्वारा किया गया। पूरे प्रदेश में आक्सीजन की कमी पर समय रहते काबू प्राप्त कर लिया गया। अब आम जनजीवन पटरी पर आ रहा है।

इसे भी पढ़े  महापौर के निरीक्षण में खुली जलकल विभाग की पोल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya