स्काउट अध्यापकों ने पैदल हाईक में किया प्रतिभाग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बिना बर्तन के भोजन स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन प्रशिक्षण का हो रहा आयोजन

अयोध्या। स्काउट भवन में चल रहे सात दिवसीय स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन शिविर के दौरान हाईक का आयोजन किया गया। स्काउट भवन के प्रांगण से कंपनी गार्डन तक खोज के चिन्हों की सहायता से विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट गाइड अध्यापकों ने स्काउट हाईक सम्पूर्ण की।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अयोध्या के सहायक लीडर ट्रेनर अनूप मल्होत्रा ने बताया की स्काउट और गाइड को आनंदात्मक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विद्यालयों के स्काउट गाइड अध्यापकों को विगत चार दिन से स्काउटिंग प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसमे स्काउट इतिहास, प्रगतिशील प्रशिक्षण,प्राथमिक चिकित्सा, गांठ का प्रयोग, दिशाओं का ज्ञान, लीडरशिप, युवाओं की आवश्यकता आदि विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के अंतर्गत ही खोज के चिन्हों के माध्यम से पैदल हाईक का आयोजन किया । जहां समाप्ति स्थल कंपनी गार्डन में बिना बर्तन के भोजन बनाकर प्रतिभागियों ने अपनी कार्यकुशलता सिद्ध की। इस अवसर पर एएसओसी राकेश गुप्ता,शिविर एलओसी राम आसरे, साधना शर्मा, डीटीसी अनूप मल्होत्रा, वन्दना पांडेय प्रशिक्षक बालजति, गीता गुप्ता, वंदना यादव, जितेंद्र कुमार यादव, मुकेश कुमार साहू आदि ने नेतृत्व प्रदान किया ।

इसे भी पढ़े  हनुमानगढ़ी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला मुख्य आरक्षी को हृदयाघात
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya