स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, एक घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

स्कॉर्पियो का चालक नशे में धुत था

गोसाईगंज। कोतवाली इलाके के महबूबगंज बाजार में अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई,वंही गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को गंभीर रूप से चोटे आई है। पीड़ित कार मालिक का आरोप है कि स्कॉर्पियो का चालक नशे में धुत था और गाड़ी में एक संदिग्ध लड़की भी बैठी हुई थी। मामले की सूचना पर गोसाईगंज पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी।

स्कॉर्पियो गाड़ी मया क्षेत्र के एक जिला पंचायत सदस्य की बताई जा रही है।पुलिस को दिए गये शिकायती पत्र में पड़ोसी जनपद अम्बेडकरनगर के इब्राहिमपुर थाना इलाके के फरीदपुर कला निवासी ईट भट्ठा व्यवसाई बच्चाराम वर्मा का आरोप है कि शनिवार की सुबह गोसाईगंज महबूबगंज मार्ग से होकर वह अपनी स्विफ्ट गाड़ी से ईट भट्टे पर जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या यूपी 32 एमडी 7273 ने सामने से जोरदार टक्कर मारी। जिससे उनकी पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि गाड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी का ड्राइवर नशे में धुत और उसमें एक संदिग्ध लड़की भी बैठी हुई थी।एसएचओ गोसाईगंज केके मिश्र के मुताबिक़ पीड़ित कार मालिक की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी थाना क्षेत्र के एक जिला पंचायत सदस्य की बताई जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि कार में सवार व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं और कोई भी अप्रिय स्थिति नहीं है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya