गोसाईगंज। ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल गद्दौपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत अंबेडकरनगर के सांसद डॉ. हरिओम पांडे ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर की। ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल की प्रबंधक डा अंजू पांडेय व उनके सहयोगियो ने बुकें भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय के बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल के साथ प्रदर्शनी में शामिल हुए। इन नन्हे-मुन्हे बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए मॉडल में विज्ञान विषय के प्रति रुचि व सोच की झलक दिखाई पड़ी। प्रतियोगिता में शामिल सभी बाल- वैज्ञानिक अपने विज्ञान मॉडल की प्रस्तुति सहज, सरल व बौद्धगम्य तरीके से की। ऐसा लगता था कि इन बाल वैज्ञानिको में भी विज्ञान के प्रति रुचि है। बच्चों में उभरती उत्सुकता व रुचि विज्ञान विषय के मौजूद शिक्षक -शिक्षिकाओं को भी अचंभित कर दिया।
बच्चो ने विज्ञान प्रदर्शनी में क्लीन इंडिया, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, एटीएम मशीन आदि विषयो से संबंधित माडल प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सांसद पांडेय ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यालय के बच्चो के साथ साथ उनको साइंस शिक्षको की प्रंशसा की और कहा कि ऐसे नौनिहाल प्रतिभाएं ही देश का नाम रोशन करती हैं। उन्होने बच्चो की हौंसला आफजाई भी की। विद्यालय की प्रबंधक डा अंजू पांडेय ने भी बच्चो के मेहनत व लगन तथा प्रतिभा को देखा तथा कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही हमारा समाज व देश विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है। मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर हरिओम पांडे ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए विज्ञान मॉडलों की सराहना करते हुए शामिल सभी बाल-वैज्ञानिकों को उचित मार्गदर्शन की ओर बढ़ने को प्रेरित किया। बच्चों को विज्ञान विषय के प्रति रुचि, नई -नई तकनीकी एवं पर्यावरण की सुरक्षा से संबंधित बातें बता कर बच्चों को विज्ञान विषय से जोड़ने का पूर्ण प्रयास किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणविजय शर्मा व प्रशासक डी एन दूबे ने भी बच्चो का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सोनम सिंह, विजय मौर्य, लवकुश गुप्ता, अरविंद शुक्ला नीलोत्पल त्रिपाठी, प्रवेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
4