विज्ञान मानव समाज के लिए आवश्यक विषय : प्रो. मनोज दीक्षित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का कुलपति ने किया अवलोकन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी संस्थान में 28 फरवरी से 1 मार्च 2019 तक दो दिवसीय विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो0 रमापति मिश्र ने मुख्य अतिथि कुलपति प्रो0 दीक्षित जी का स्वागत किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान आधारित कुल 30 मॉडल का प्रदर्शन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से स्मार्ट रोड, हाई टेक सिटी, वाईफाई, स्पइंग माल बिलिंग सिस्टम, लोनर फेसेस रोबोट और दिव्यांग हेतु बनाये गये सेंसर आधारित मॉडल की कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने प्रशंसा की।
संस्थान के छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कुलपति प्रो0 दीक्षित ने कहा कि यह पहल वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझने के लिए आवश्यक है। छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कुछ छात्रों के द्वारा तैयार किये गये मॉडल को पेटेंट कराने की सलाह दी। कुलपति ने बताया कि विज्ञान मानव समाज के लिए आवश्यक विषय है। समाज के प्रत्येक वर्ग को वैज्ञानिक प्रगति उसे नई पहचान दे सकती है। विज्ञान प्रदर्शनी के अवसर पर स्पॉटपेंटिंग में छात्र-छात्राओं को साइंस फॉर पीपुल विषय पर टास्क दिया गया था। इनमें कुल 25 पेंटिंग्स तैयार की गई। कोलाज में मेक इन इंडिया पर कुल 40 कोलाज बनाये गये। पूर्व निदेशक आचार्य लक्ष्मीकांत सिंह ने प्रतिभागियो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मानव जीवन में सभी के लिए विज्ञान का महत्व है। विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद के सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने सभी प्रतिभागियों से विज्ञान में नई खोज को आवश्यक बताया। संस्थान के निदेशक प्रो0 रमापति मिश्र ने सभी अतिथियों प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर इं0 अनुराग सिंह ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। विज्ञान दिवस पर कुल चार अलग अलग इवेंट आयोजित किये गये। प्रदर्शनी का आयोजन स्टूडेंट एक्टिविटी सेल के टेक्नो क्लब द्वारा किया जा रहा है। इन विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को अलग अलग निर्णायक मंडल के पैनल द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु चयन तथा हर श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार के लिए प्रतिभागियो का चयन किया गया। साइंस एंड टेक्नोलॉजी बेस्ड मॉडल हेतु निर्णायक की भूमिका में डॉ प्रियंका श्रीवास्तव इ0 चन्दन अरोड़ा, डॉ बृजेश भारद्वाज है। पोस्टर प्रेजेंटेशन हेतु निर्णायक मडंल में कृति श्रीवास्तव ,समृद्धि सिंह ,श्वेता मिश्र ,शोभित श्रीवास्तव ,कोलाज प्रेजेंटेशन में निर्णायक के रूप में डॉ0 वंदिता पांडेय, इ0 प्रदीप वर्मा, डॉ अतुल सेन, स्पॉट पेंटिनिंग में डॉ0 महिमा चौरसिया ,ज्योति यादव ,पियूष राय ,उमेश वर्मा निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। समस्त प्रतिभागियो को पुरस्कार वितरण कल कल्पना चावला सभागरर में किया जायेगा। इस अवसर पर डॉ0 प्रीति त्रिपाठी साइंटिस्ट इंवर्मेटल विभाग भारत सरकार का विशेष व्याख्यान भी होगा। इस अवसर पर संस्थान के डॉ0 वंदिता पांडेय, डॉ0 प्रियंका श्रीवास्तव,डॉ0 महिमा चौरसिया, इं0 आर0के0 सिंह, इ0 नितेश दीक्षित ,इ0 पारितोष त्रिपाठी,इ0 परिमल तिवारी ,इ0 रमेश मिश्र,इ0 शाम्भवी शुक्ल,इ0 सम्रद्धि सिंह,इ0 श्वेता मिश्र, इ0 कृति श्रीवास्तव, इ0 अनुराग सिंह, इ0 पियूष राय, इ0 आशुतोष मिश्र,डॉ अतुल सेंन सिंह इ0 विनीत सिंह ,डॉ बृजेश भारद्वाज एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya