-कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का समाजसेवी राजन पाण्डेय ने किया स्वागत
अयोध्या। मिल्कीपुर विधान सभा उपचुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पंचायती राज्यमंत्री ओम प्रकाश राजभर के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप, मंडल अध्यक्ष संत रमाकांत शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. जेपी सेन विधानसभा अध्यक्ष सूरज शर्मा विपिन दुबे उर्फ विक्की क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे है।
मंगलवार को वह समाजसेवी राजन पाण्डेय के कुमारगंज आवास पर भी पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनसे आग्रह किया जिसपर समाजसेवी ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि बैकवर्ड समाज के लिए जो काम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर कर रहे हैं वह प्रदेश का कोई भी नेता नहीं कर रहा है। ओम प्रकाश राजभर विधानसभा से लेकर लोकसभा तक पिछड़ों की आवाज बुलंद कर रहे हैं, वह हमेशा सच्चाई की आवाज को बुलंद करते हैं जो सही होता उसको बोलने में हिचकते नहीं है ऐसे नेता को आगे बढ़ना चाहिए और उनका साथ देना चाहिए इससे ही सर्व समाज का भला होगा।
समाजसेवी राजन पाण्डेय ने क्षेत्र के लोगों से ओम प्रकाश राजभर की बातों को सुनने के लिए कलुआमऊ डिग्री कॉलेज पहुंचने को अपील करते हुए पार्टी फंड के लिए 2100 रूपये का चेक भी प्रदेश अध्यक्ष को दिया। उन्होंने कहा कि यह गरीबों और पिछड़ों की पार्टी है इसमें हमसबको थोड़ा-थोड़ा करके मदद करनी चाहिए जिससे पिछड़ो वर्ग के लोगों की आवाज को बुलंद किया जा सके। इस मौके पर समाजसेवी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।