सरयू नदी हादसा : डूबे दो औऱ शव मिले, रेस्क्यू खत्म

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

परिवार के 12 लोग डूबे थे, 09 के शव मिले, 03 को बचाया गया

अयोध्या। सरयू नदी के गुप्तारघाट में स्नान के दौरान डूबे 12 लोगों में 03 को बचा लिया गया था। शेष 09 के शव बरामद कर लिया गया। जिसके बाद रविवार को रेस्क्यू खत्म कर दिया गया। एनडीआरएफ, जलपुलिस और गोताखोर घटना के दिन 09 जुलाई से ही सरयू नदी में तलाशी अभियान चला रहे थे। अभियान के तीसरे दिन अंबेडकरनगर के टांडा क्षेत्र मे सरयू में डूबी महिला जूली का भी शव बरामद किया गया।

जबकि एक किशोर सार्थक की तलाश रविवार दोपहर तक जारी रही। इसी दौरान जमथरा घाट के पास से डूबे किशोर सार्थक का भी शव नदी में बरामद हो गया। सभी के शव बरामद होने के बाद सरयू नदी में चलाए जा रहे तलाशी अभियान को खत्म कर दिया गया। हादसे के दिन ही 03 लोगों को जिंदा बचाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। घटना शुक्रवार दोपहर गुप्तारघाट में हुई थी। आगरा जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर से चार परिवार के 15 सदस्य राम नगरी अयोध्या पहुंचे थे। यहां मठ मंदिरों में दर्शन के बाद रामपैड़ी होते हुए नया घाट पहुंचे।

जहां से पांच हजार रुपये में स्टीमर करके कैंटोंमेंट क्षेत्र के कंपनीबाग गुप्तार घाट घूमने निकले। कम्पनी बाग से पैदल घूमते हुए सभी लोग गुप्तार घाट से करीब 200 मीटर दूर तक बने जमथरा घाट पहुंच गए। यहां स्नान करने नदी में उतर गए। गहरे पानी मे फंसने से एक दूसरे को बचाने के दौरान 12 लोग डूब गए। 6 वर्षीय धैर्या समेत तीन लोग तैरकर बाहर आ गए थे। 12 लोग नदी में डूब गए। जिसके बाद गोताखोर, जलपुलिस और एनडीआरएफ टीम ने 03 औऱ को जिंदा बाहर निकालने में सफलता पाई थी। सभी डूबे लोगों के शव बरामद होने के बाद अभियान खत्म कर दिया गया है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya