झूलेलाल जयंती पर सिन्धी महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

झूलेलाल जयन्ती के अवकाश को बहाल करे सरकार: मुस्कान सावलानी

अयोध्या। प्रभु झूलेलाल जल के देवता है। झूलेलाल को सागर के देवता व सत्य के रक्षक और दिव्य दृष्टि वाले देवता के रूप में सिन्धी समाज पूजता है। यह बातें प्रभु झूलेलाल जयन्ती के अवसर पर सिन्धी समाज की महिलाओं द्वारा दो पहिया वाहन रैली के अवसर पर सिन्धु महिला परिवार की अध्यक्ष मुस्कान सावलानी ने कहीं। आयो लाल झूलेलाल के उद्घोष के साथ सिन्धी समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में एक वेशभूषा में दो पहिया वाहन रैली निकाली। वाहन रैली का आयोजन भक्त प्रह्लाद सेवा समिति द्वारा किया गया था। श्रीमती सावलानी ने कहा कि प्रदेश सरकार में प्रभु झूलेलाल जयन्ती के अवकाश को समाप्त कर दिया है। उन्होंने सरकार से माॅंग की कि छुट्टी को बहाल किया जाय और प्रभु झूलेलाल के इतिहास को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाय और संसद भवन में झूलेलाल का तैल चित्र लगाया जाय। इस मौके पर सिन्धु महिला परिवार की उपाध्यक्ष सरिता मोटवानी ने कहा कि प्रभु झूलेलाल जयन्ती जिसे सिन्धी समाज सिन्धियत दिवस व चेट्रीचंड्र के रूप में मनाता है। इस दिन सिन्धी समाज यह कामना करता है कि विश्व में सुख-शान्ति व अमन चैन कायम रहे और हमेशा हरियाली बनी रहे। सिन्धी समाज के प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि महिलाओं द्वारा निकाली गयी दो पहिया वाहन रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वाहन रैली रामनगर के सन्त नवलराम दरबार से निकलकर नाका, मकबरा, फतेहगंज, सुभाषनगर, बजाजा, चैक, रिकाबगंज, सिविल लाइन और कैन्ट होते हुए गुप्तारघाट पहुॅंची जहाॅं पर महिलाओं ने डाण्डियाॅं नृत्य कर झूलेलाल के उद्घोष लगाकर कलश विसर्जन किया। इस मौके पर नीलम मंध्यान, कोमल केवलरामानी, भावना वरियानी, वैशाली मंध्यान, भारती खत्री, रिशिका केवलरामानी, पिंकी आहूजा, सीमा रामानी, जागृति केवलरामानी, पूजा माखेजा, साक्षी साधवानी, कृपा केवलरामानी, खुशबू आडवाणी, शालिनी राजपाल, आशीष कौर, माला खत्री, सीमा आहूजा, पल्लवी केवलरामानी, मुस्कान माखेजा, अंजू केवलरामानी, प्रिया केवलरामानी, पिंकी खत्री, जया राहेजा, पिंकी राहेजा, जमुना माखेजा, सपना आहूजा, सिमरन कौर, नेहा वरियानी, रितिका राहेजा, हर्षिता दासवानी, साक्षी दासवानी आदि बड़ी संख्या में मौजूद थीं। प्रवक्ता ने बताया कि वाहन रैली में भक्त प्रह्लाद सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार मोटवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya