अंतर्विभागीय खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत हुई शतरंज व बैडमिंटन प्रतियोगिता
![](https://i2.wp.com/nextkhabar.in/wp-content/uploads/2019/09/Ayodhya-27-Sep-19-13.jpg?fit=696%2C358&ssl=1)
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग में चल रही अंतर्विभागीय खेल प्रतियोगिता में शुक्रवार को पदमश्री अरुणिमा सिन्हा भवन में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मुख्य नियंता प्रो0 आर0 एन0 राय और विशिष्ट अतिथि विवेक सिंह मोनू ,राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख, (एबीवीपी) ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। आज की प्रतियोगिता में शतरंज पुरूष वर्ग में संदीप चौरसिया पहले, सृजन जायसवाल दूसरे तथा अरविंद तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। वही महिला वर्ग में रश्मि सिंह पहले, ममता दूसरे और मुस्कान केसरवानी तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका नरायन प्रसाद और नवीन चंद्र गुप्ता ने निभाई। बैडमिंटन पुरूष वर्ग में प्रतियोगिता अभी निर्णायक दौर मे है वही महिला वर्ग में सिजल वसीम पहले, साक्षी विश्वकर्मा दूसरे और दीया वर्मा तीसरे स्थान पर रही।निर्णायक की भूमिका सिम्पल, अनुज पाल और शिवेन्द्र ने निभाई। इस अवसर पर प्रो0 आर एन राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन मे बहुत आवश्यक है क्योंकि खेल से शारीरिक ही नही मानसिक विकास भी होता है। भारत तभी फिट होगा जब हर कोई व्यायाम की आदत डालेगा। इस प्रतियोगिता में व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग, आईटी संस्थान, शारीरिक शिक्षा संस्थान,फिजिक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ,योग विभाग, दृश्य कला विभाग और अन्य विभागों के खिलाड़ियों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 मुकेश वर्मा ने बताया कि अब 01 अक्टूबर को रस्साकशी और कबड्डी खेल की प्रतियोगिता का आयोजन अपराह्न 2 बजे से प्रशासनिक मैदान में होगा। इस अवसर पर डॉ शैलेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ संदीप कुमार, डॉ सुरेंद्र मिश्रा, डॉ तरुन सिंह गंगवार,डॉ सौरभ चंद्रा, देवेंद्र वर्मा,आनंद मौर्य, शिवेन्द्र सिंह, उदय अग्रहरि,अक्षय अग्रहरि, अमर सिंह, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।