समाजवादी अधिवक्ता सभा ने सपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव का कार्यालय भवन पर समाजवादी अधिवक्ता सभा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने जिलाध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर 2022 के विधान सभा चुनाव में जिले के समाजवादी पार्टी को पाँचों विधान सभा सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। 2022 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। अधिवक्ता सभा के जिला महासचिव चन्द्रभान यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को बेवकूफ बनाने का काम किया है जिसका जवाब जनता विधान सभा चुनाव में देगी। भाजपा सरकार ने अधिवक्ताओं को केवल छलने का काम किया है।। जब-जब प्रदेश में सपा सरकार बनी अधिवक्ताओं का हमेशा सम्मान हुआ। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर लोगों का रूझान बहुत तेजी से बढ़ रहा। प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जाए। इसके लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारियों में जुट जाय। इस मौके पर छोटेलाल यादव, सहजराम यादव, राजकुमार मौर्या, नसीम अहमद, रामजनम यादव, चौधरी देवेश कुमार सिंह, नीरज तिवारी, ओरौनी पासवान, जयसिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  बीपालएम रेजिमेंन के इलाज से अब 6 महीने में टीबी बीमारी से मुक्ति मिलेगी : डॉ. संदीप शुक्ला
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya