साकेत महाविद्यालय कर्मचारी परिषद ने किया पौधरोपण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। का0सु0 साकेत महाविद्यालय अयोध्या कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण करके नव वर्ष मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 परेश पाण्डेय हिन्दी विभाग रहे। श्री पाण्डेय ने पौधा रोपण करके परिषद के अध्यक्ष बसन्त राम तथा परिषद पदाधिकारियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए कार्यक्रम को सराहनीय बताया। वहीं परिषद अध्यक्ष बसन्त राम ने भी परिषद पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों को भी गले लगाकर एक दूसरे को जीवन की उन्नति और नव वर्ष की शुभकामनायें देते हुए कहा जीवन स्वस्थ होगा तो नव वर्ष सुन्दर होगा। पौध लगाकर जीवन को सुन्दर बनायें, कार्यक्रम में उपस्थित अखिलेश कुमार, इन्द्रजीत, प्रदीप कुमार, डा0 विनय कुमार मौर्य, डा0 अशोक कुमार मिश्र, चन्द्र प्रकाश सिंह, सुधाकर गौड़, शोभाराम, हरीश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार यादव, सुरेन्द्र द्विवेदी एवं अन्य लोग भी रहें।

इसे भी पढ़े  युवाशक्ति को देश के निर्माण व विकास में लगना चाहिए : ऋतु सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya