प्रतिबंध के बावजूद प्रसव कराने पर सांई हास्पिटल सीज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने हास्पिटल पर मारा छापा

अयोध्या। प्राइवेट हास्पिटल व नर्सिंग होम में लॉकाडाउन के तहत मरीजों के भर्ती करने पर लगाई गयी रोंक को धत्ता बताते हुए जिला महिला अस्पताल मार्ग पर स्थित सांई हास्पिटल में प्रसव के लिए महिला को भर्ती किया गया था। शिकायत मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह व सीओ सिटी अरविन्द चौरसिया ने छापा मारा तो शिकायत की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पाया गया कि मोहल्ला बल्लाहाता निवासिनी पूनम को प्रसव के लिए भर्ती किया गया है। उसने एक बच्चे को जन्म भी दिया है। पुलिस ने हास्पिटल संचालक डा. भगवान स्वरूप को हिरासत में लेते हुए चिकित्सालय को सीज कर दिया है। सीओ सिटी ने बताया कि जांच में इस बात का भी पता चला है कि प्रसव पूर्व महिला का कोविड-19 टेस्ट चिकित्सालय द्वारा नहीं कराया गया।

इसे भी पढ़े  लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा सरकार : सत्यनारायण पटेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya