रामनगरी के साधु, सन्तों ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी पुष्पांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राष्ट्र रक्षा का संकल्प सच्ची श्रद्धांजलि : कमल नयन दास

अयोध्या। राष्ट्र रक्षा का संकल्प ही हिंदुत्व के पुरोधा कल्याण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह से निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मणिरामदास जी की छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने कही।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय विचार केंद्र ने किया।

पूर्व सांसद वशिष्ठ पीठाधीश्वर डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहा की कल्याण सिंह ने सबसे पहले श्रीरामजन्मभूमि के लिए भूमि का आवंटन किया, उसके बाद सरकार ही बलिदान कर दिया। नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा कि कल्याण सिंह का रामनगरी से लगाव इस बात से उजागर होता है कि उन्होंने वर्ष 2011 में अपना जन्मदिन यहीं मनाया था।दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने कहा कि उनका राममंदिर के प्रति अनुराग अविस्मरणीय है। अवध विश्वविद्यालय के डीन प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह के बिना श्रीरामजन्मभूमि का इतिहास अधूरा है।

संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रो. लक्ष्मीकांत सिंह ने कहा कि वह कुशल प्रशासक थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाटी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने किया। भाजपा नेता डा. राकेश वशिष्ठ, रामजन्मभूमि न्यास के कार्यालय प्रभारी प्रकाश कुमार गुप्ता, विशंभर सिंह, परमानंद मिश्रा, पार्षद डा. अशोका द्विवेदी, सुधीर नाग, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा गौड़, संपर्क प्रमुख रोहित पांडेय, दिवाकर सिंह आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  पॉलिटेक्निक की 177 छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya