in ,

मालिनी अवस्थी के थीम सांग से राष्ट्रपति का होगा स्वागत

-29 को आएंगे राष्ट्रपति, राममय अयोध्या दिखने की तैयारी तेज

अयोध्या। रामनगरी में 29 अगस्त को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आएंगे। अयोध्या आगमन पर जन जन के प्रभु राम के नाम की ध्वनि से स्वागत किया जाएगा। मंगलवार को सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अयोध्या के हैरिटेज स्थानों पर थीम सांग की रिकॉर्डिंग तैयार की। मालिनी अवस्थी ने कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर भारतवर्ष के एक एक व्यक्ति के हृदय में अनंत काल से है। आज उसका प्रत्यक्ष मंदिर बनने जा रहा है।

इसकी कितनी प्रसन्नता है यह बताया नहीं जा सकता है।उन्होंने कहा कि मैं उनमें से हूं जो राम मंदिर की प्रतिदिन प्रतीक्षा करती रही हूं और जिस दिन यह घोषणा हुआ उस दिन अयोध्या में थी। मैं यही कह सकती हूं कि हर सनातन आस्था वाले हर भारतीय व हिंदू के लिए विश्व के किसी भी कोने में हो उसके लिए अत्यंत सुखद का छड़ है। जो सुख की प्राप्ति हमारे पूर्वज अपने जीवन काल में नहीं देख पाए आज उसके हम साक्षी बनेंगे। इसके लिए हम सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र सरकार का बहुत ही आभार व्यक्त करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को होने वाले रामायण कांक्लेव का उद्घाटन राष्ट्रपति करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। उसी के लिए आज एक थीम सॉन्ग मैं यहां पर रिकॉर्ड कर रही हूं।

भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। अब पूरे देश में राममय वातावरण तैयार करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी प्रयास को लेकर 1 अगस्त से प्रारंभ हो रहे रामायण कांक्लेव का आयोजन प्रदेश के 16 जनपदों में किए जाने की तैयारी है। जिसका उद्घाटन अयोध्या से होगा।एक बार फिर अयोध्या को सजाने और संवारने का कार्य शुरू हो चुका है। अयोध्या की गलियां पीले रंग से रंगी जा रही हैं। सरयू घाट पर आयोजित इस आयोजन को लेकर महल का स्वरूप तैयार किया जा रहा है। पूरे वातावरण में भगवान श्री राम की ध्वनि सुनाई देगी।

इसे भी पढ़े  पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव को कुएं में फेंका

What do you think?

Written by Next Khabar Team

PET : बारिश, जाम से लेट हुए परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

रामनगरी के साधु, सन्तों ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी पुष्पांजलि