वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साधनाश्रम का हुआ लोकार्पण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कनक भवन रोड स्थित श्रीराम आश्रम में 21 बटुक ब्राह्मणों के वेद मंत्रों के बीच न्यायमूर्ति डीपी सिंह ने साधनाश्रम का लोकार्पण किया। महंत जयरामदास एवं उप निदेशक सूचना, अयोध्या मण्डल डा मुरलीधर सिंह ने बताया कि आम भक्त परिवारों के सहयोग से यह साकेतवासी बाल मुकुन्द दास वेदांती, प्रभुदास जी शास्त्री के प्रेरणा से साधनाश्रम का निर्माण किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम महंत राजकुमार दास की अध्यक्षता में हुआ। न्यायमूर्ति डीपी सिंह, जनपद न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी, एमएलसी अरविन्द कुमार शर्मा, मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर, नगर आयुक्त विशाल सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, राज्यसभा सांसद विनय कटियार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य अनिल मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी, सह प्रांत प्रचारक मनोज, विभाग प्रचारक संजय, महानगर संघचालक डॉ विक्रम प्रसाद पांडे, अनिल, संतोष झा, संजय सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  उ.प्र. व बिहार की एकजुटता बदल सकती है देश की अर्थव्यवस्था : विजय कुमार सिन्हा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya