स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्यां। जनपद की स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद जो कि एक वर्ष से रिक्त चल रहा था उस पर जज पीयूष शर्मा द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत माल्यार्पण करके किया गया। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष फर्रूखाबाद से स्थान्तरित होकर आये हैं। जनपद फैजाबाद स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष का प्रभार स्थायी लोक अदालत के वरिष्ठ सदस्य राजेश कुमार शुक्ला के पास था। नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत में अपने विचार रखते हुए आशुतोष कुमार पाण्डेय, मनीष कुमार पाण्डेय, राजीव कुमार शुक्ल, के0 एन0 सिंह एवं श्रीधर मिश्र द्वारा बार एवं बेन्च के बीच मधुर संबन्ध स्थापित हों और न्यायिक प्रणाली सुचारू रूप से चले ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया। अधिवक्ता राजीव कुमार पाण्डेय, स्थायी लोक अदालत की सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा कविता वाचन कर अध्यक्ष का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का संचालन व स्वागत राजेश कुमार शुक्ल व प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरि0 अधिवक्तागण राजीव कुमार पाण्डेय, के0एन0 सिंह, आशुतोष कुमार पाण्डेय, मनीष कुमार पाण्डेय, राजीव कुमार शुक्ल, पीयूष रंजन, योगेश श्रीवास्तव, अंजनी कुमार मिश्र, श्रीधर मिश्र, पंकज मिश्र आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव की सफलता के लिए कुलपति ने राम की पैड़ी पर किया पूजन-अर्चन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya