सड़क के गड्ढे में पलटी स्कूटी‚ दो महिला दरोगा घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

इनायतनगर थाना क्षेत्र के चमगंज बाजार के पास हुई घटना

फैजाबाद। फैजाबाद–रायबरेली रोड की खस्ताहाल सडक के गड्ढों की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो महिला दरोगा घायल हो गयीं। दुर्घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार के पास हुई। दोनो महिला दारोगा 6 सितम्बर को आयोजित नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्‍योगिक विवि कुमारगंज के 20वें दीक्षांत समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के बाद फैजाबाद लौट रही थी।
सडक में जगह–जगह गड्डे होने के चलते महिला दरोगा साधना सिंह और सरोज देवी जैसे ही अपनी स्कूटी लेकर चमनगंज के पास पहुंची अचानक गड्ढा होने के चलते स्कूटी लेकर गिर पडी जिससे दोनो घायल हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो महिला दरोगा को लाकर जिला चिकित्सालय में रात्रि 8.25 बजे फायर ब्रिगेड के जिला फायर अधिकारी राजेश किशोर राय‚ फायर मैन मोहम्मद खान व राम प्रसाद पाण्डेय द्वारा भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। एसआई साधना सिंह व सरोज देवी के पैर एवं हाथों मे फैक्चर हो गया है।
इसे भी पढ़े  बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya