पांच सूत्री मांगो को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आवाहन पर अयोध्या क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा बस स्टेशन पर अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें अयोध्या क्षेत्र के समस्त कर्मचारी क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह प्रांतीय उप महामंत्री शेषनाथ मिश्रा,क्षेत्रीय मंत्री डी पी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह,डिपो इकाई के अध्यक्ष ओमकार मंत्री के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।इस धरने में सैकड़ों की संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे। मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

उन्होंने अपनी मांगो को लेकर कहा कि जुलाई 2018 से बकाया महंगाई भत्ते की किस्त-भत्ता भुगतान करने की व्यवस्था परिवहन निगम में भी लागू की जाए। प्रदेश से बाहर के स्थानों पर तैनाती श्रमिकों का भी मकान किराया भत्ता पुनरीक्षित दरों पर भुगतान किया जाए।शासन द्वारा 24 फरवरी 2016 के अनुपालन में समझौता वार्ता में कई बार दिए गए आश्वासन के अनुसार 31 दिसंबर 2001 तक नियुक्त संविदा चालक परिचालक को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियुक्ति प्रदान की जाए।और शेष संविदा चालक परिचालकों के चरणबद्ध नियमितीकरण की योजना बनाई जाए।

उन्होंने कहा निगम के सभी कर्मियों के लिए सेवा निर्मित समुचित चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की जाए कर्मचारी सेवा नियमावली 1981 में निगम द्वारा एक तरफा तैयार किए गए संशोधन प्रस्ताव को अमान्य घोषित किया कम से कम 3000 नई बसें बस-बड़े में तत्काल जोड़ी जाए और राष्ट्र कृति मार्गो पर निजी बसों सवारी वाहनों का अनाधिकृत संचालन प्रभावी ढंग से बंद कराया जाए।निगम की बसों और निजी बसों के लिए निर्धारित वर्तमान यात्री कर की दरों में वृद्धि माना समानता समाप्त हो।और प्रदेश के अब तक बन चुके एक्सप्रेस वे हाईवेज राष्ट्रीय कृत मार्ग घोषित किया जाए।

इसे भी पढ़े  भविष्य को सुरक्षित व सकारात्मक बनाना ही जीवन का मुख्य उद्देश्य : प्रो. जगदीश

उन्होंने कहा कि और समय-समय पर निगम द्वारा मार्गों के राष्ट्रीयकरण के लिए शासन से प्रेरित प्रस्ताव पर निर्णय कर उन्हें राष्ट्रीय खेल घोषित किया जाए। उत्तर प्रदेश सड़क निगम का उत्तर प्रदेश राजकीय रोडवेज से पुनर्गठन किया जाए।अगर मांगे नही पूरी की जाती तो हम सभी कर्मचारी सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करेंगे धरने में सम्मिलित लोग अजय सिंह शशांक मिश्रा एम पी सिंह अयोध्या दुबे आदि लोग सम्मिलित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya