खड़ी टैंकर में भिडी रोडवेज बस,कंडक्टर समेत पांच घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस सवारियां लेकर गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी

अयोध्या। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। हादसे में रोडवेज बस के कंडक्टर समेत पांच यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हैदरगढ़ डिपो की एक रोडवेज बस सवारियां लेकर गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र स्थित बसहा चौराहा के पास रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल भिजवाया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रोडवेज बस के कंडक्टर सेमत पांच यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने परीक्षण के बाद घायल कंडक्टर देवपाल सिंह 30 वर्ष पुत्र यदुनाथ निवासी मलिकपुर थाना गुड़सायगंज जिला कन्नौज और यात्रियों आमिर शाह 31 वर्ष पुत्र साबिर अली निवासी लक्ष्मीपुर थाना मलुकही जिला कुशीनगर,शंभूनाथ पांडे 56 वर्ष पुत्र जगदीश पांडेय निवासी रोहुआ मच्छरगावां थाना अहिरौली जिला कुशीनगर,उनके बेटे चंद्र मोहन पांडेय 25 वर्ष तथा मनोज 28 वर्ष पुत्र बलिराम निवासी हरवा थाना रुधौली जिला बस्ती का प्राथमिक उपचार किया। चंद्र मोहन को मामूली चोट होने के कारण छुट्टी दे दी, जबकि बाकी घायल यात्रियों को इलाज के लिए भर्ती किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya