in ,

गरीबों की सहायता के लिए आगे आये सम्पन्न लोग : वेद प्रकाश गुप्ता

विधायक ने संत बक्स सिंह की स्मृति में गरीबों को वितरित किया कंबल

अयोध्या। अपने जीवन काल में स्व. संत बक्श सिंह ने सदैव गरीबों व असहाय लोगों की सेवा में लगे रहे उन्हीं के कार्य से प्रेरणा लेकर अरुण कुमार सिंह ने इस कड़कड़ाती ठंड में गरीबों असहाय व दिव्यांगों को कंबल वितरण का जो निर्णय लिया है हम उसकी प्रशंसा करते हैं तथा संपन्न लोगों से आग्रह करते हैं कि वह भी गरीबों की सहायता के लिए आगे आये उक्त उद्गार ग्राम नारा में स्वर्गीय संत बक्श सिंह की स्मृति में कंबल वितरण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया।

कंबल वितरण में पूर्व प्रधानाध्यापक हरि भान सिंह सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह गन्ना समिति चेयरमैन दीपेंद्र सिंह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिभजन गौड राजेंद्र सिंह अरुण कुमार सिंह ग्राम प्रधान रमेश सिंह पूर्व शिक्षक सूर्य केश सिंह गुड्डू सिंह रामकृपाल मिश्र विजय सिंह शैलेश सिंह ने भी कंबल वितरण में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का सहयोग किया कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किया गया कार्यक्रम के आयोजक अरुण कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े  मीडिया जगत में हो रहे बदलावों ने कॅरियर को जन्म दिया : डॉ. प्रदीप कुमार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

सुंदर मुंदरीय होए तेरा कौन विचारा होए

ट्रेन दुर्घटना में मृतक पाल बंधुओं के परिवार से मिले विधायक