महिला की हत्या का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

दिनदहाड़े खेत में की थी महिला की निर्मम हत्या

मिल्कीपुर। कुमारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धमथुआ में बीते 19 जून को हुई दिनदहाड़े अनुसूचित जाति की महिला की हत्या करने वाला दस हजार का इनामी अभियुक्त कुमारगंज पुलिस ने मैं आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बताते चलें कि बीते 19 जून को थाना क्षेत्र के धमथुआ गांव की महिला मंजू देवी पत्नी जेठू राम गांव के भोला नाथ यादव के खेत में धान की बेरन काट रही थी कि इसी बीच धमथुआ पूरे तुलसी का पुरवा गांव निवासी शिवकुमार उपाध्याय ने महिला मंजू पर पीछे से बांके से गर्दन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से शिवकुमार फरार चल रहा था। जिस को पकड़ने के लिए पुलिस ने दस हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था जिसे शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अयोध्या रायबरेली मार्ग पर अमेठी जिले के बॉर्डर इटौंजा मोड पिठला से उस समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जब वह किसी वाहन के इंतजार में भागने की फिराक में था ,थाना अध्यक्ष कुमारगंज अजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शिवकुमार उपाध्याय की निशानदेही पर आला कत्ल प्रयुक्त गड़ासा (बांका )बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष कुमारगंज अजय सिंह ,उप निरीक्षक अरूण सिंह ,उप निरीक्षक रामप्रकाश त्रिपाठी ,कांस्टेबल पिन्टू यादव, मिथलेश यादव, जितेंद्र बहादुर सरोज ,धर्मेंद्र कुमार ,शामिल रहे पुलिस ने घटना में अपराध संख्या 146/2020 धारा 302,504आई पी सी व 3 (2) (अ) एससी एसटी एक्ट का मुकदमा मृतका की पुत्री जूही की तहरीर पर पंजीकृत किया था।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya