क्रांतिकारी आंदोलन के नेता बाबू राममूर्ति सिंह को किया गया सम्मानित

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-संस्था द्वारा दिया गया शहीद भगतसिंह स्मृति सम्मान

अयोध्या। शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट जिला अयोध्या कमेटी द्वारा क्रांतिकारी आंदोलन के नेता अवध विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्य व साकेत महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे बाबू राममूर्ति सिंह का आज संस्था के तरफ से वजीरगंज उनके आवास पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य व कवि डाक्टर नीरज सिन्हा नीर के नेतृत्व में स्वागत  शहीद भगतसिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी,ट्रस्ट के सदस्य युवा कवि कबीर,अनन्त राम सिंह,महावीर पाल,सशिबाला सिंह, बब्बू सिंह ने सम्मानित किया।

चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि बाबु राममूर्ति सिंह जी सन 1949 में जन्मे 1967 से ही छात्र आन्दोलन में आ गए।साकेत महाविधालय में सन 1972-73 में अध्यक्ष बने और फिर आंदोलन व राजनीतिक पर शक्रिय इसी दरम्यान कई बार जेल भी जाना पड़ा।पहले विश्वविधलाय गोरखपुर से सम्बद्ध थी साकेत,इसकी मांग“,संसद लोकतंत्र की मां है,मां से अपनी बात कहना है हमारा अधिकार है“के नारे के साथ 1974 मे बाबू राममूर्ति सिंह व साथी श्यामा चरण के साथ मिलकर अवध विश्व विद्यालय फ़ैज़ाबाद जिले में स्थापना की मांग को लेकर इंदिरागांधी सरकार में संसद के अंदर पर्चा फेका।
उस समय संसद चल रही थी,इसी दरम्यान गिरफ्तार किया गया और इंदिरागांधी ने 6 माह की सजा देने का प्रस्ताव पास किया।

लेकिन विपक्ष के बड़े दबाब के बाद ये सजा 7 दिन की किया गया और उसी समय इंदिरागांधी ने अवध विश्वविधलाय व नरेंद्र देव कृष विश्वविधलाय की स्थापना की घोषणा किया और एक बेहतर आंदोलन की जीत हुई और अपने जिले में विश्वविधलाय के रूप में बड़ी सौगात मिली।असेम्बली बम के बाद दूसरी ऐसी घटना रही है।बाबू राममूर्ति सिंह जी हमेशा सम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ते रहते है।समाज की बेहतरी के लिए हरपल बेबाकी से आवाज उठाते रहे है। कार्यक्रम में डाक्टर नीरज सिन्हा,नीर,डाक्टर अनन्तराम सिंह,महावीर पाल,बाबू सिंह,शशिबाला सिंह,विदुषी सिंह मौजूद रही।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya