क्षत्रिय महासभा की हुई समीक्षा बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की समीक्षा बैठक के टी पब्लिक स्कूल के सभागार में सम्पन्न हुई,जिसमें आगामी 22 दिसंबर को लखनऊ में प्रस्तावित हुसैनगंज चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण व महासभा के कार्यालय राज अपार्टमेंट में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत व सम्मान कार्यक्रम के विषय में गहन परिचर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा एच बी सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्वांचल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विशेष परिचर्चा करते हुए बताया कि लखनऊ में आयोजित इस वृहद कार्यक्रम द्वारा क्षत्रियों की एकता को दिखाने का काम किया जाएगा तथा क्षत्रियों में नए उत्साह का संचरण किया जाएगा। समीक्षा बैठक में संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा एच बी सिंह ने बताया कि प्रदेश 9 मंडलों में 35 जिलों से कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों की संख्या का निर्धारण कर दिया गया है जिससे प्रदेश में अधिक संख्या में क्षत्रियों की शक्ति का प्रदर्शन होगा।
समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री सोमेश सिंह, बाराबंकी से जिलाध्यक्ष भारत लाल सिंह,महराजगंज से रणवीर सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी पाटेश्वरी सिंह,जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह’फौजी’,जिलामहामंत्री कमलेश सिंह,जिला सँगठनमंत्री रामसागर सिंह“मुन्नू“,शिवबक्स सिंह,पवन सिंह,रिशु सिंह,संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya