प्रधानाचार्यों का मान- सम्मान सर्वोपरि : डॉ. मणिशंकर तिवारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– प्रधानाचार्य परिषद के मंडल व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान


अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मणिशंकर तिवारी ने कहा कि विद्यालय की प्रशासनिक और शैक्षिक व्यवस्था में प्रधानाचार्यों का योगदान मील का पत्थर होता है। तदर्थ प्रधानाचार्यों के सम्मान के लिए परिषद के निर्णय के आधार पर अपर मुख्य सचिव से वार्ता की जाएगी। सभी लंबित मांगों के लिए अनवरत संघर्ष चलता रहेगा। प्रयास रहेगा कि प्रधानाचार्यों के चेहरे पर हमेश मुस्कान बनी रहे।

डॉ.तिवारी एसएसवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य परिषद की ओर से आयोजित धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय संचालन में प्रधानाचार्यों को आ रही समस्याओं के निदान के लिए शासन में संपर्क किया जाएगा। क्योंकि कई समस्याओं के बावजूद प्रधानाचार्य विद्यालय में नवाचार के लिए दिन-रात लगे रहते हैं। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संरक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी का निर्विरोध और उच्च पद पर चुना जाना ही अपने में श्रेष्ठ है। यह गौरव का विषय है कि यह सम्मान अयोध्या को मिला है। उन्होंने कहा कि सहयोग और सामंजस्य से किसी भी कार्य को सहजता से पूर्ण किया जा सकता है। एसएसवी इंटर कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारी पुनीत मेहरोत्रा ने कहा कि बेहतर शिक्षा मनुष्य को संस्कारवान, योग्य, विनम्र और देश का सुनागरिक बनाती है।

कार्यक्रम को परिषद के जिला कोषाध्यक्ष डॉ.उदयभान सिंह, परिषद के जिला संरक्षक डॉ.राम सुरेश मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ.रमेश कुमार मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार द्विवेदी, निरंकारी सिंह, अशोक कुमार तिवारी, डॉ. रामकृष्ण मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के सेवानिवृत्त और कार्यरत प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, पीएन सिंह, रुही पाल, नेहा सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र कुमार राव, तिलकधारी सिंह, शुभम तिवारी, रामभद्र दास, शोभनाथ वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, गोपाल सिंह, अरुण सिंह, पीयूष, अवधेश कुमार शुक्ला, राम कृपाल को पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का परिषद के जिला मंत्री राम प्रिया शरण सिंह ने संचालन किया।

इसे भी पढ़े  मनरेगा को लेकर कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय उपवास

इस अवसर पर परिषद की ओर से नवनियुक्त सचिवालय निदेशालय के लिए संयुक्त मंत्री प्रधानाचार्य केके यादव और क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी क्षेत्र के लिए नव नियुक्त संयुक्त मंत्री प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ.शिव कुमार मिश्र, वीके राणा, आरबी शुक्ला, अशोक तिवारी, राजेश कुमार शुक्ला, विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य और एसएसवी इंटर कॉलेज के शिक्षक महेश नारायण यादव, सुरेंद्र देव तिवारी, डॉ. अशोक गौतम, वारिज नयन शर्मा, डॉ.देवेंद्र मिश्रा, अक्षतेश्वर प्रसाद दुबे, राजीव शुक्ला, अवधेश सिंह, राजेश सिंह, अरुण कुमार दुबे, जयेंद्र पाठक, रामचंद्र, अमर चतुर्वेदी, बाल कुमार, मनोज कुमार, नितिन पाण्डेय, रेनू द्विवेदी, सुमन, अनुपम कुमार, अशोक कुमार साहनी, कौशल कुमार, शशांक मिश्रा, उत्कर्ष सिंह, शैलेंद्र सागर मिश्रा मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya