संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने एक स्वर में लिया संकल्प

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

संविधान दिवस पर हुए विविध आयोजन

अयोध्या। भारतीय संविधान दिवस पर जहां विविध आयोजन किये गये वहीं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का एक स्वर में सकल्प लिया गया।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान के प्रस्तावना का पाठन किया व मौलिक कर्तव्यों से संबंधित शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री झा ने कहा कि आज संविधान दिवस के दिन आप सब से यह अपेक्षा है कि हम सब प्रस्तावना को पढ़ें क्योंकि प्रस्तावना पढ़ने के क्या उद्देश्य है हमारे संविधान का, उसको बहुत ही गूढ़ तरीके से समझा जा सकता है। प्रस्तावना संविधान की कुंजी है। यदि कोई विषय संविधान के प्राविधान से क्लियर नहीं हो पाता तो उसे हम संविधान की प्रस्तावना से क्लियर करते हैं अतः एक तरह से बहुत ही बड़ी कसौटी संविधान की प्रस्तावना है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना के पाठ के उपरांत कहा कि संविधान की प्रस्तावना में सबसे पहली प्राथमिकता संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न अर्थात चाहे कुछ भी हो जाए हमारी प्रभुता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता इसलिए इसे प्रथम स्थान पर रखा गया और फिर उसके बाद समाजवादी अर्थात समाज में सबके के लिए समानता का अवसर है, सभी के लिए बराबरी। किंतु अगर इसको भी कंप्रोमाइज करनी पड़े तो भी हमारी प्रभुता पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। इसके बाद फिर रखा पंथ निरपेक्ष और फिर उसके बाद लोकतंत्रात्मक गणराज्य को रखा गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संविधान व उसकी प्रस्तावना द्वारा प्राप्त अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उसके उपरांत जिलाधिकारी श्री झा ने मौलिक कर्तव्यों से संबंधित शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता, एडीएम नगर डॉ वैभव शर्मा, एडीएम प्रशासन संतोष कुमार, एसएलएओ जग प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुभी सिंह, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह, ओएसडी रामअचल, कौशल किशोर श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
संविधान दिवस के अवसर पर श्री अंबिका सोशल वेलफेयर सोसाइटी अयोध्या के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कचहरी अयोध्या में भारतीय संविधान के मर्मज्ञ अधिवक्ता गणों से मुलाकात की मुलाकात के साथ विस्तृत विचार विमर्श व संविधान के प्रस्तावना का पाठन किया गया इसके अलावा भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष वह देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद व संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर की अतुलनीय योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई सभी ने एक स्वर में संविधान के मूल्यों की रक्षा हेतु संकल्प लिया और हर परिस्थिति में अपने मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि श्री अंबिका सोशल वेलफेयर सोसाइटी पूर्ण रूप से अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए दृढ़ संकल्पित है इस अवसर पर समिति के महासचिव व एडवोकेट शीतला प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट बद्री नारायण पांडे नरेंद्र बहादुर सिंह दिनेश पाठक परमेश सोनी सरोज खरे आफताब आलम खान सहित अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
संविधान दिवस पर ग्रीन वर्ल्ड फाउंडेशन ( हरी दुनिया ) व महिला सेना की अध्यक्ष भारती सिंह जी ने अयोध्या स्थित कचेहरी प्रागंड में 70 वें संविधान दिवस पर गोष्ठी का अयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि बार एसोसियेसन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह जी ने कहा कि आज जो हमारा अधिकार है, वह हमें संविधान से मिला है। संविधान से समाज के सभी वर्गो को उनके अधिकारों के संग ही समता व समानता मिलती है।
इस मौके पर अधिवक्ता कार्यकारिणी के अध्यक्ष और सभी कार्यकारिणीयों के पदाधिकारियों को संविधान की उद्देशिका भेंट किया गया और शपथ दिलाया गया। महामंत्री नवीन मिश्रा ने लोगों को संविधान की शपथ दिलायी कि आज हमारा जो भी मूल्य अधिकार है वह संविधान में निहित है। गोष्ठी की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने किया , कार्यक्रम संयोजिका भारती सिंह जी ने कहा कि संविधान के जरियें महिलाआें को आजादी मिली है, और महिलायें खुले रूप में कही भी आ जा सकती है एवं अपनी दबी हुयी भावनाओं अभिव्यक्ति स्वंतत्रत रूप में कर सकती है।
इस अवसर पर सियाराम चैरीटेबल के अध्यक्ष रामानुज सिंह रामा ,विजय बहादुर सिंह अध्यक्ष, नवीन मिश्रा महामंत्री, सुरेन्द्र मिश्रा उपाध्यक्ष, मुन्ना सिंह संयुक्त मंत्री, सुधाकर मिश्रा कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र पाण्डेय संयुक्त मत्री, पवन पाण्डेय सदस्य कार्यकारिणी, राजेश पाण्डेय सदस्य कार्यकारिणी, पीयूषमय त्रिपाठी सदस्य कार्यकारिणी, अखण्ड यादव सदस्य कार्यकारिणी, बृजेश सिंह सदस्य कार्यकारिणी, उपेन्द्र मिश्रा सदस्य कार्यकारिणी, विनोद पाण्डेय (घर जोड़े), कप्तान सिंह, सूर्य नरायन सिंह, संतोष मिश्रा, आलोक खरे, रोशन लाल त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के द्वारा संविधान दिवस पर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि संविधान दिवस पर बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर के पथ चिन्हों पर चलने का संकल्प हम लेते है। आज का भारत के लिए एतिहासिक महत्व रखता है। सरकार बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रो को दे रही है। आज समाज का हर वर्ग सशक्त हो रहा है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि 26 नवम्बर की तिथि हमारे लिए महत्वपूर्ण है। क्योकि इस दिन संविधानसभा से संविधान को स्वीकृति प्रदान की गयी थी। केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। गरीबों, किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाओं की शुरुवात की गयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बब्लू पासी व संचालन जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने किया। इस अवसर पर राममोहन भारती, शैलेन्दर कोरी, संतोष रावत, सियाराम रावत, रवी सोनकर, गोलू पासवान, अशोक वर्मा, रामसूरत पासी, दिलीप रावत, मोहितराम, त्रिलोकीनाथ पासवान मौजूद रहे।
डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में संविधान दिवस के रूप में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा जारी प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों एवं अन्य विभागों में नागरिक जागरूकता के तहत संविधान एवं इसके विभिन्न प्रावधानों को नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं बीच एक अभियान के तौर पर प्रसारित करने का निर्णय लिया है। संविधान दिवस के इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा सजीव प्रसारण के जरिये छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गयी। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संवैधानिक कार्य प्रणाली को समझने के लिए विश्वविद्यालय के डॉ0 विनय मिश्र के नेतृत्व में जिला न्यायालय अयोध्या, विकास भवन एवं कलेक्ट्रेट परिसर का भम्रण कराया गया। छात्र-छात्राओं को विधिक प्रक्रिया के संचालन के विभिन्न विन्दुओं विधि विशेषज्ञों से मुलाकात कराई गई।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya