मुख्यमंत्री को राम मन्दिर पर प्रस्ताव देंगे धर्मसेना के प्रतिनिधि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

धर्मसेना की समीक्षा बैठक मे लिया गया निर्णय

अयोध्या-फैजाबाद। सामाजिक कार्यकर्ता वेद राजपाल के आवास पर समीक्षा बैठक आहूत की गयी जिसमे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि महांत नृत्य गोपाल दास महाराज के 80 वंे जन्म महोत्सव में मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन पर भव्य राम मन्दिर निर्माण हेतु एक प्रस्ताव धर्म सेना द्वारा सौंपनें की तैयारी कर ली गयी है धर्म सेना/हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर धर्मसेना द्वारा न सिर्फ उनका स्वागत रामनामी पट्टा उढ़ाकर व राम दरबार भेंट कर स्वागत किया जायेग, बल्कि भव्य राम मन्दिर निर्माण हेतु एक प्रस्ताव भी सौंपा जायेगा इस सम्बन्ध में 22 जून .2018 को जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में जिला विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी को मुख्य मंत्री से मिलने हेतु एक पत्र सौंपा जा चुका है अगर प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात नहीं करवायी जाती है तो आगे की रणनीति का खुलासा मीडिया के सम्मुख कार्यक्रम स्थल पर ही किया जायेगा समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा0एच0बी0 सिंह, धर्म सेना के संस्थापक संतोष दूबे, योगी सोमेश नाथ जी महाराज, धर्म सेना/हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश राजपाल, सामाजिक कार्यकर्ता संजय महेन्द्रा , हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक पवन मिश्र , विजय तिवारी, बृजेश दूबे , तथा ननकऊदास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya