चांसलर क्लब मार्ग से स्मृति उपवन चौराहे तक मार्ग पर धँसे मार्ग के सम्बन्ध में आख्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-चांसलर क्लब मार्ग से स्मृति उपवन चौराहे तक के मार्ग के धँसे हुए भाग का जनहित के दृष्टिगत लो0नि0वि0 द्वारा तत्काल कराया गया मरम्मत

लखनऊ। लखनऊ के चांसलर क्लब मार्ग से स्मृति उपवन चौराहे तक के मार्ग के धँसे हुए भाग का जनहित के दृष्टिगत लो0नि0वि0 द्वारा मरम्मत का कार्य तत्काल पूरा करा दिया गया है। अधिशाशी अभियंता लोक निर्माण विभाग  मनीष वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चांसलर क्लब मार्ग से स्मृति उपवन चौराहे तक मार्ग लो0नि0वि0 के स्वामित्व का मार्ग है जिस पर अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड(द्वितीय), उ0प्र0 जल निगम(नगरीय), लखनऊ द्वारा सीवर लाईन डालने हेतु चैम्बर निर्माण का कार्य हाल ही में कराया गया था।

चैम्बर में लीकेज होने के कारण काफी मात्रा में मिट्टी बह जाने से मार्ग उक्त स्थान पर धंस गया था। जल निगम द्वारा की गयी रोड कटिंग वाले भाग में ही मार्ग धंसा है। इस स्थल पर लो0नि0वि0 द्वारा कोई कार्य नही कराया गया था।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya