महिला वृद्धाश्रम को दी राहत सामाग्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लॉकडाउन से ही जरूरतमंदो को राहत एवं बचाव किट वितरण का कार्य कर रहे जय बालाजी शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान की वृद्धजनों को कोरोना संक्रमण से बचाने की पहल जारी है। रविवार को संस्थान के प्रबंधक शिवेंद्र सिंह और अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह सहित संस्थान के कार्यकर्ताओं ने रामनगरी के नयाघाट स्थित महिला वृद्धाश्रम को सैनीटाईज कराया और वृद्धाश्रम प्रभारी नीलम श्रीवास्तव के साथ वहाँ रह रही महिला वृद्धाओ को भोजन तथा संक्रमण बचाव क़िट, मास्क, सेनीटाइजर वितरित किया। वितरण के बाद श्री सिंह ने बताया कि वृद्धाश्रम प्रभारी श्रीमती श्रीवास्तव को संस्थान का हेल्पलाइन नम्बर उपलब्ध करा दिया गया है। लॉकडाउन अवधि के बाद भी संस्थान का यथा सम्भव सहयोग किया जाता रहेगा। कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक भय बीमार एवं वृद्धजनों को रहता है। इससे ध्यान में रख कर रामनगरी के नयाघाट स्थित महिला वृद्धाश्रम में करीब तीन दर्जन से अधिक महिला वृद्धाओ को भोजन व संक्रमण बचाव किट मास्क, सेनिटाइजर तथा अन्य ज़रूरत का सामान वितरित किया गया है। इस दौरान वृद्धाश्रम प्रभारी नीलम श्रीवास्तव, अंकुर सिंह, हर्ष सिंह, दिनेश सिंह, कुंज सोनी, डिम्पल सिंह व सोनू सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  शिक्षा की गुणवत्ता व अनुशासन से नहीं किया जाएगा समझौता : रोली सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya