-27 साहित्यकारों को गोस्वामी तुलसीदास हिन्दी साहित्य सम्मान मिला
अयोध्या। राम हमारे आदर्श है और उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। वे जगत नियंता है। विचार सपना फाउंडेशन द्वारा आयोजित जन मन के राम साझा संग्रह के विमोचन अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने व्यक्त किये।
उन्होंने राम की महिमा को अकथ बताया और राम के जीवन चरित्र को अपने चरित में उतारने पर बल दिया। समारोह की अध्यक्षता संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ मनमोहन सरकार ने की। सोशल एक्शन पर प्रोग्रेसिव नेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में अध्यक्ष डॉ स्वदेश मल्होत्रा एवं अनूप मल्होत्रा द्वारा संपादित साझा संकलन का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए संयोजक डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस साझा संकलन के सभी रचनाकारों को गोस्वामी तुलसीदास हिंदी साहित्य सम्मान 2025 से मुख्य अतिथि के करकमलों से साहित्य भूषण विजय रंजन के साथ डॉ संजय कुमार पाण्डेय,डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी,कामेश मणि त्रिपाठी, नन्दलाल मणि त्रिपाठी,मनीष देव,अनूप मल्होत्रा,डॉ विवेकानंद पांडेय,डॉ दुर्गेश निर्भीक, पूनम सूद,सुमति दूबे, कात्यायनी उपाध्याय,उपमा आर्या,विमलेश यादव,पूनम सिंह, अमित कुमार मिश्र , समृद्धि त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध कवियत्री पूजा यक्ष ने वाणी वंदना के साथ सभी को भक्ति भाव से भर दिया। डॉ स्वदेश मल्होत्रा ने श्रीराम वन्दना प्रस्तुत की।
इस अवसर पर इ.रवि प्रकाश तिवारी, सरल ज्ञापटे, संस्था उपाध्यक्ष पियूष मिश्रा, सचिव भारती वैश्य,कार्यक्रम प्रभारी बृजेंद्र कुमार दुबे, महिला विंग प्रभारी वंदना पांडेय, डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी, ऋचा उपाध्याय,दुर्गेश निर्भीक, मनीष देव,अजीत सिंह, श्रीप्रकाश पाठक,निर्मल कपूर ,उषा पाठक,सिद्धि मौर्य, गीतिका आदि मौजूद रहे।