असली किन्नरों ने नकली किन्नर को किया लहूलुहान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ट्रेन से धक्का देकर बाहर फेंका, कोतवाली क्षेत्र में मिला पड़ा

अयोध्या। गंगा सतलज ट्रेन से बिहार जा रहे नकली किन्नर पर असली किन्नरों ने जमकर कहर बरपाया। जिसे लहूलुहान हालत में अयोध्या कोतवाली के बूथ नम्बर 4 पर घायलावस्था में बरामद किया गया है। अयोध्या कोतवाली के बूथ नंबर चार पर लहूलुहान हालत में मिला नकली किन्नर इमरान को जीआरपी ने अस्पताल पहुंचाया। नकली किन्नर ने बताया कि बिजनौर के नगीना धामपुर से गंगा सतलज ट्रेन से चढ़ा था। जो अपने गृह प्रदेश झारखंड के धनबाद वासेपुर जा रहा था। इसी ट्रेन में असली किन्नर भी यात्रा कर रहे थे। अकेली किन्नर को देखकर अन्य 4 असली किन्नर पहुंच गए। उन्होंने इमरान को नकली किन्नर करार दिया और पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि जमकर मारपीट के बाद उसे ट्रेन से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। अयोध्या कोतवाली के बूथ संख्या 4 के पास घायल अवस्था में पड़ी नकली किन्नर को जीआरपी ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जीआरपी को दिए बयान में पीड़ित ने 4 किन्नरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।नकली किन्नर इमरान ने बताया कि असली किन्नरों ने अयोध्या रेलवे स्टेशन पर जबरन धक्का दे दिया। फिलहाल घायल इमरान की हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित का बयान दर्ज होने के बाद जीआरपी अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya