रामलीला से लेनी चाहिए प्रेरणा: तेजनारायण पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सात दिवसीय रामलीला का पूर्व राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

फैजाबाद। सात दिवसीय श्रीरामलीला का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने किया। पूरा बाजार के मैदान में आयोजित श्रीरामलीला संघ कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व राज्यमंत्री श्री पाण्डेय का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर श्री पाण्डेय ने रामलीला संघ के पदाधिकारियों व रामलीला के पात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि रामलीला से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विजय दशमी का पर्व हम सभी को अच्छाई व जीत की प्रेरणा देता है। यह पर्व बुराई की अच्छाई पर जीत का पर्व है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शम्भूनाथ सिंह दीपू, सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, राजेश सिंह, मोहन भोजवाल, राजन सिंह, सतीश वर्मा, मनीष सिंह, मदन सोनी, बन्टी सिंह, संजय गुप्ता, वीरेन्द्र वर्मा, कन्हैयालाल गुप्ता, भगौती ठकेर, जगन्नाथ साहू, रज्जब अली, विवेक यादव, संग्राम पटेल, मनोज सिंह, अजीत वर्मा, लल्ला सिंह, राम प्रकाश वर्मा, अशोक गुप्ता, मोहम्मद आमिर, राजेश यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि दुर्गा पूजा शोभायात्रा के अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन की अगुवाई में सुभाषनगर में दुर्गा प्रतिमाओं का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया। इस मौके पर सपा के पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू, जाकिर हुसैन पाशा, हामिद जाफर मीसम, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, रामभवन यादव, मोहम्मद आसिफ चाॅंद, कमलेन्द्र पाण्डेय, पार्षद विशाल पाल, फरीद कुरैशी, अमित गुप्ता, अजय विश्वकर्मा, शाहबाज खान लकी आदि ने दुर्गा प्रतिमाओं पर पुष्पवर्षा कर दर्शन किया। प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर रिकाबगंज चैराहे पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल की ओर से विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya