21 किलोग्राम चांदी के झूले पर झूला झूलेंगे रामलला

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बनवाया झूला

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर के अंदर रामलला के अस्थाई मंदिर में 498 वर्षों के बाद भगवान राम चांदी के झूले में सावन मास में झूला झूले जा रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 21 किलो चांदी से भगवान श्रीराम का झूला बनवाया है। भगवान राम नाग पंचमी कल यानी13 अगस्त को चांदी के झूले में विराजएंगे और सावन पूर्णिमा तक रामलला चांदी के झूले में राम भक्तों को दर्शन देंगे।

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है की रामलला 13 अगस्त को नाग पंचमी के दिन झूले पर विराजेगे। आज यह झूला रामलला मंदिर में पहुंच जाएगा। उसके बाद कल सुबह रामलला झूलें में विराजेगें। यही नहीं रामलला को कजरी गीत भी सुनाई जाएगी। श्री रामजन्मभूमि परिसर में श्रावण मास के पंचमी तिथि से सावन झूला उत्सव का प्रारंभ हो रहा है जहां अयोध्या के सभी मठ मंदिर में भगवान को विशेष झूले पर भगवान के झूला झूलने की परंपरा है तो वही वर्षों से पूर्व टेंट में विराजमान रहे भगवान श्री रामलला को लकड़ी के झूले पर झूला झुलाए जाने अनुमति मिली थी लेकिन इस बार भगवान के भव्य मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। इसलिए अब सभी उत्सव को भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारी है। इसलिए इस बार राम मंदिर ट्रस्ट ने भगवान श्री रामलला के लिए चांदी का पलना तैयार हुआ है। जिसे श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी से झूले पर विराजमान कराया जाने के साथ उत्सव प्रारम्भ हैं और पूर्णिमा 22 अगस्त को समाप्त होगा।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya