दुर्गापूजा में आस्था का केन्द्रबिंदु होगी रामजानकी मन्दिर की झांकी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर के हृदयस्थल फतेहगंज स्थित श्री रामजानकी मन्दिर मे दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान सजने वाली झाँकी इस वर्ष भी माँ भगवती के भक्तो के लिए आस्था का केन्द्रबिंदु होगी। विगत वर्षो मे नवरात्रि के अवसर पर वैष्णोदेवी, बाबा बर्फानी और द्वादश ज्योतिर्लिंग जैसी अदभुद झाकियाँ प्रस्तुत करने वाली श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के द्वारा इस वर्ष भक्तो को दस महाविद्या के स्वरूप मे दस माताओं का एक साथ दर्शन कराएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष श्री रामजानकी मन्दिर मे माँ भगवती की दस स्वरूप माँ महाकाली, माँ तारा, माँ कमला, माँ कामेश्वरी, माँ बगला, माँ छिन्नमस्तिका, माँ धूमावती, माँ मातगी, माँ भुवनेश्वरी और माँ त्रिपुरेश्वरी भक्तो के कष्ट हरने आ रही है जो नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शन देकर अपने भक्तो के पापों का नाश करेंगी और उनका कल्याण करेंगी। दस माताओं के अलावा महाराष्ट्र के विराल स्थित जीवदायनी माता और माहिशासुर मर्दनी माता भी भक्तों को दर्शन देंगी।भक्तो के दर्शन के लिए मनोकामना वृक्ष भी पूजा स्थल पर उपलब्ध रहेगा। इसी क्रम मे केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारीओं ने नगर मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह, केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल,नगर निगम अयोध्या के सहायक अभियन्ता ई0 रामकुमार तिवारी एवं नगर कोतवाल नितेश कुमार श्रीवास्तव के साथ पूजास्थल का निरीक्षण किया। मेले के दौरान भारी भीड़ के मद्देनजर प्रवेश और निकास मार्ग,सुरक्षा व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा सहित सभी आवश्यक बिन्दुओ की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने दिया जिस पर नगर मजिस्ट्रेट और नगर कोतवाल ने आवश्यक दिशानिर्देश भी नगर निगम के अधिकारियों और समिति के पदाधिकारीओं को दिये। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल, विद्युत प्रभारी सुप्रीत कपूर, ज़ोनल प्रमुख अतुल सिंह, शिवराज आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya