रमेंद्र त्रिपाठी बने कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर ली सदस्यता

अयोध्या। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी के पुत्र रमेंद्र त्रिपाठी ने बुधवार को रिकाबगंज स्थित पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में सदस्यता ली है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री व तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे इस मौके पर रमेंद्र त्रिपाठी को सभी सीनियर कांग्रेसियों ने आशीर्वाद देकर पार्टी को मजबूत करने की  रमेंद्र त्रिपाठी से आशा जताई  है।

वहीं डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि रमेंद्र त्रिपाठी के आ जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी क्योंकि यह युवा है और इनकी समाज में अच्छी पकड़ है ,वही रमेंद्र  त्रिपाठी ने कहा कि आज मैंने सक्रिय सदस्य के रूप में कांग्रेस पार्टी में  सदस्यता ली है और आज से हमारी जिम्मेदारी है की पार्टी को और मजबूत बनाया जाए लोगों को जोड़ा जाए

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा रामनरेश मौर्य, अयोध्या विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी रीता मौर्य ,कांग्रेस  जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, महानगर अध्यक्ष वेद कमल, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह एआईसीसी सदस्य उग्रसेन  मिश्रा, शिवपूजन पांडे ,महेश वर्मा ,धीरेंद्र नाथ वर्मा, चेत नारायण सिंह ,राम बहादुर सिंह ,राम अवध ,राम अभिलाष पांडे ,सुधीर शुक्ला प्रदीप ,सुरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार राय ,शैलेश शुक्ला, संजय तिवारी ,शैलेंद्र पांडे, राजकुमार मौर्य, शालिनी पांडे आदि उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya