शब्द श्री सम्मान से सम्मानित किये गये रामायण धर द्विवेदी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था “ कबीर संस्थान अयोध्या“ द्वारा आयोजित “शब्द श्री सम्मान एवं काव्य समारोह“ का प्रथम आयोजन पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान बंगला नं. 4 सिविल लाइंस फैज़ाबाद कमिश्नर आवास के सामने जनपद अयोध्या में आयोजित किया गया, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा किया गया, मां वीणापाणि की आराधना वन्दना अध्यक्ष दयानंद सिंह मृदुल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्थापक तथा कबीर संस्थान के अध्यक्ष मशहूर हास्य कवि ताराचंद ’तन्हा’ थे। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राम जीत यादव एडवोकेट थे अध्यक्षता वरिष्ठ कवि दयानंद सिंह ’मृदुल’ ने की तथा संचालन वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती निरुपमा श्रीवास्तव ने किया। “शब्द श्री सम्मान“ वरिष्ठ रचनाकार सुदामा सिंह और “शब्द श्री युवा सम्मान“ लखनऊ से पधारे युवा कवि रामायण धर द्विवेदी को अंग वस्त्र व सम्मान पत्र प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष दानिश अहमद, रामजीत यादव एडवोकेट, राकेश उपाध्याय, कविराज जी, ब्रम्हदेव मधुकर, युवा कवयित्री कु. प्रतिमा सिंह, अखिल पाण्डेय, अरविंद कुमार, सुनील यादव, डॉ. सुधा राय, डॉ. सुमति दूबे, सूर्य नारायण सिंह, डॉ.सम्राट अशोक मौर्य, निरुपमा श्रीवास्तव, आदि गणमान्य उपस्थित रहे , सम्मान समारोह के बाद काव्य समारोह में सभी सम्मानित रचनाकारों ने काव्य पाठ कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा सम्बोधन के बाद सम्मान समारोह के संयोजक एवं संस्थापक ताराचंद ’तन्हा’ ने सभी सम्मानित आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya