रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सरयू स्नान कर लाखों भक्तों ने प्रभु राम का किया पूजन-अर्चन

कनक भवन में दर्शन करते भक्त

अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या में चैत्र राम नवमी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। भोर से ही भक्तों ने पावन सरयू नदी में स्नान कर विधि विधान से प्रभु श्रीराम का पूजन अर्चन किया। सर्वाधिक भीड़ कनक भवन में विराजमान राम दरबार के दर्शन में उमड़ी।
चैत्र रामनवमी दो दिन शनिवार व रविवार को पड़ने के कारण भक्तों में असमंजस की स्थित बनी रही। मुख्य पर्व रविवार को रामलला विराजमान के सम्मुख मनाया जायेगा। प्रभु राम के जन्मोत्सव पर्व नवमी को मध्यान्ह कनक भवन में मनाया जायेगा। अयोध्या नगरी देश के कोने-कोने से आये श्रद्धालुओं से अटी पड़ी हैं अनुमान है चैत्र राम नवमी पर लगभग 16 लाख भक्त सरयू स्नान कर पूजन-अर्चन करेंगे। उदया तिथि शनिवार को न होने के कारण ज्यादातर मन्दिरों में रविवार को ही नवमी पर्व मनाया जायेगा।
दूसरी ओर देवी मन्दिरों में नवरात्रि की अष्टमी पर्व हवन-पूजन के साथ सम्पन्न हो गया। भोर से ही छोटी देवकाली मन्दिर, पाटेश्वरी मन्दिर, शीतला मन्दिर, मरी माता मन्दिर, देवकाली मन्दिर आदि में हवन पूजन के लिए व्रतधारी महिलाओं व पुरूषों का जमावड़ा लगने लगा। हवन पूजन और मां की मूर्तियों के दरर्शन के लिए मध्यान्ह तक तांता लगा रहा।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क जल प्याऊ

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का निःशुल्क जल प्याऊ

अयोध्या। चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में राम की नगरी अयोध्या में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच रुदौली द्वारा निःशुल्क जल प्याऊ विगत 9 अप्रैल से चलाया जा रहा है जिसमे राम की नगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालु व भक्तो को चैरिटेबिल के सदस्य जल बड़े ही प्रेम से लोगो का गला तर कर रहे है ।शाखा मुखी राम चन्द्र यादव ने बताया कि श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए अयोध्या नगरी में तीन काउंटर लगाए गए है जिनमे बिड़ला धर्मशाला के सामने ,तुलसी उद्यान अयोध्या, रेलवे स्टेशन शामिल है शाखा मुखी ने बताया उक्त प्याऊ आगामी 15 अप्रैल तक चलेगा जिसमे महिला स्वय सेवी एवम पुरुष स्वय सेवी भी शामिल है। बलदेव यादव, राजेन्द्र, प्रभात श्रीवास्तव, सतगुर, सूबेदार, कृष्णा प्रसाद प्रेम माताभीख, देवी प्रसाद, वीरेन्द्र, नंद कुमार, प्रतिमा सिंह, दीपिका, दुइजा मीरा काजल गगन सिंह सैकड़ो महिला पुरुष स्वंय सेवी शामिल है।

इसे भी पढ़े  फूलों से महका कनक भवन व हनुमानगढ़ी मंदिर

रामनवमी पर खत्री सभा ने वितरित किया फल

फल वितरित करते खत्री सभा के लोग

अयोध्या। प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव एवं रामनवमी के अवसर पर खत्री सभा अयोध्या फैजाबाद द्वारा जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हुए खत्री समाज के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में शहर के चैक घण्टाघर पर एकत्रित होकर फल वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य हैं। प्रभु श्रीराम की नगरी में होने के नाते ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करना हम लोगों का कर्तव्य व धर्म है। ऐसे आयोजनों को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं समाजसेवी सुप्रीत कपूर ने कहा कि प्रभु श्रीराम तपस्या और त्याग के प्रेरणास्रोत थे। महिला खत्री संरक्षक रीता खत्री ने कहा कि हम लोगों को प्रभु श्रीराम के जीवन से सीख लेते हुए समाज के हित में कार्य करते रहना चाहिए। महामंत्री रवि कुमार मेहरोत्रा ने बताया कि अब की बार 15 कुन्तल फलों का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव साहनी एवं संचालन सचिन सरीन ने किया। कवीन्द्र साहनी ने आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक पी0एस0 टण्डन, सुधीर मेहरोत्रा, आलोक मनचन्दा, राजीव साहनी, सचिन सरीन, संजय भल्ला, निखिल टण्डन, डी0सी0 टण्डन, अरविन्द अरोड़ा, आशीष महेन्द्रा, महिला सभा की उपाध्यक्ष शशि मनूचा, दीपा मनचन्दा, प्रभा महेन्द्रा, सौरभ सरीन, कृष्ण गोपाल मेहरोत्रा, अशोक आहूजा, मयंक साहनी, संजय मेहरोत्रा (उद्योग), मयंक साहनी, संजय कपूर आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी 14 को निकालेगी शोभायात्रा

अयोध्या। हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वाधान में 14 अप्रैल को 4 बजे रामनवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन नाका स्थित मनकामेश्वर मंदिर से किया जायेगा। मनकामेश्वर मंदिर से निकल कर शोभायात्रा फतेहगंज, चैक, रिकाबगंज होते हुए रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर पहुंचकर समाप्त होगी। शोभायात्रा के आयोजक हियुवा के महानगर अध्यक्ष शम्भूनाथ जायसवाल ने बताया कि शोभायात्रा में सम्मलित होने के लिए विभिन्न संगठनों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व बुन्देलखण्ड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बादशाह सिंह, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरु सिंह, अवध प्रांत अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से विश्वदीप सिंह तथा हिन्दु युवा वाहिनी से जिला प्रभारी पवन मिश्र, जिला संयोजक संजय सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला महामंत्री ललित सिंह, महानगर महामंत्री कुलभूषण द्विवेदी समेत संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya