पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की थी रामनंदन की हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में हुई सर्राफा व्यवसायी रामनंदन सोनी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किये गए हैं। दो आरोपी फरार हैं। यह जानकारी एसपी सिटी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने दिया। उन्होंने बताया कि पिता की हत्या का बदला लेने के लिए पुत्र ने परिजनों के साथ मिलकर रामनंदन सोनी की हत्या की थी। अयोध्या कोतवाली के कोल डिपो के पास रामनंदन सोनी का शव मिला था। वर्ष 2012 में आरोपी के पिता राजकिशोर की हत्या हुई थी। राज किशोर की हत्या में रामनंदन सोनी अभियुक्त था। जमानत पर जेल से बाहर आया था रामनंदन सोनी। पुलिस ने चार अभियुक्त सेंकी उर्फ उमंग गुप्ता, बउआ उर्फ प्रशांत गुप्ता, प्रनु गुप्ता उर्फ आकर्षित गुप्ता, नान बच्चा उर्फ मोहित गुप्ता को साकेत पेट्रोल पंप के सामने ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े  वामदलों ने निकाला साम्राज्यवाद विरोधी युद्ध विरोधी मार्च
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya