रामादल ट्रस्ट अध्यक्ष ने विधायक को सौंपा मांगपत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्किराम ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को सौंपते हुए धार्मिक-सांस्कृतिक पुरोहितों, वैदिक ब्राह्मणों, मठ मन्दिरों को आर्थिक पैकेज दिये जाने की मांग किया है। मांगपत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के शमन के लिए घोषित लॉकडाउन के मध्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने अपने प्रदेश के कर्मकांडी ब्राह्मणों, पुजारियों व ज्योतिषियों के लिए राहत पैकेज का प्रावधान किया है जिसके तहत 8 करोड़ रूपया निर्धारित किया गया है। ट्रस्ट अध्यक्ष ने मांग किया है कि इसी भांति उत्तर प्रदेश सरकार भी पूजा पाठ व कर्मकाण्ड से जुड़े लोगों के जीवन यापन के लिए आर्थिक पैकेज निर्धारित करे। तमाम ग्रामीण अंचलों में पुरोहित का कार्य करने वाले आचार्यों को भी राहत पैकेज में शामिल किया जाय।

इसे भी पढ़े  आग का गोला बनी ट्रक, ट्रैक्टर भी जला, दो घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya