राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 25 को

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कांग्रेसियों ने की तैयारी बैठक

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तलेराजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय राजीव गांधी के यादगार में उनके 75 वे जन्म दिवस को 25 अगस्त को क्षत्रिय बोर्डिंग फतेहगंज में होना सुनिश्चित किया गया है। इसी परिपेक्ष में कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर जिला अध्यक्ष रामदास बर्मा की अध्यक्षता में व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक के संचालन में एक बैठक संपन्न हुई ।जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंकज कुमार द्विवेदी को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है और श्री द्विवेदी जिला एवं महानगर कांग्रेस के अध्यक्षों के साथ बैठकर संचालन कमेटी बनाएंगे । कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहां आजाद हिंदुस्तान के स्वर्गीय राजीव गांधी ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने देश के लिए हमेशा कुछ नया करने की कोशिश की ,और ऐसे महापुरुष की जीवनी उनके विचार जन-जन तक पहुंचे ऐसा आयोजन आज समय की जरूरत है इसके लिए राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता निश्चित ही जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करने में सहायक साबित होगी। इस मौके पर अशोक सिंह ,केके सिन्हा ,उग्रसेन मिश्रा , डा. खलील ,अजमल खलील ,इकबाल मुस्तफा, एसपी चैबे , जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव ,बृजेश सिंह चैहान ,मोहम्मद शरीफ ,प्रवीण श्रीवास्तव ,आशीम मुन्ना ,शैलेंद्र मणि पांडे, धर्मवीर दुबे ,महेश वर्मा ,केसरी मिश्रा ,मोहम्मद अहमदटीटू, नंद कुमार सोनकर ,करण त्रिपाठी ,विष्णु यादव, राकेश तिवारी, डॉ विनोद गुप्ता ,विजय यादव, फ्लावर नकवी ,मंसाराम यादव ,घनश्याम साहू, विजय पांडे, उमेश उपाध्याय ,सुशील यादव ,जनार्दन सिंह ,रामानंद शर्मा, संतोष गौड़ ,डी एन वर्मा ,अशोक राय ,सुरेंद्र सिंह सैनिक, राम सागर रावत ,रवी कांत श्रीवास्तव ,राकेश बंसल ,श्रीनिवास शास्त्री, नंद कुमार सोनकर, सविता यादव ,सुरेश श्रीवास्तव, उमेश यादव ,अशोक श्रीवास्तव ,खुशबू बानो ,उषा गुप्ता ,अखिलेश तिवारी, शास्त्री ,राकेश मोरिया, कर्मराज यादव, राकेश यादव, घनश्याम तिवारी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya