मलिन बस्ती व कुष्ठ आश्रम में भोजन, फल वितरित कर मनाया राजा भैया का जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कुंडा के विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का 55वॉ जन्मदिन मलिन बस्ती कुष्ठ आश्रम में भोजन और फल बाट कर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह उर्फ जेडी ने बताया कि आज हम लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का 55 व जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ गरीबों में कुष्ठ आश्रम में अम्मा रसोई के माध्यम से भोजन और फल वितरण किया । कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम लगभग 500 वर्षों से प्रतीक्षा के बाद प्रथम दीपावली के पावन पर्व पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन पड़ा। परम सौभाग्य की है कि गरीबों और असहायों में फल भोजन वितरित कर सके।

सभी ने कुंवार रघुराज प्रताप सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।इस मौके पर नया ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र चौरसिया, युवा सचिव सुमित सिंह, सैफ कुरैशी, विनय सिंह मोनू, सत्यदीप सिंह, गोलू सिंह समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya