राहुल गांधी के इस्तीफे की वापसी के लिए कांग्रेसियों ने किया अनशन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दिए जाने से व्यथित कांग्रेसजनों ने आज कमला नेहरू भवन पर जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक की अगुवाई में अनशन कर के अपना इस्तीफा वापस लेने की मांग किया। कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि कांग्रेस पार्टी व देश हित में अपना इस्तीफा वापस लेकर झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने वाली ताकतों के विरुद्ध संघर्ष में देश की जनता व कांग्रेस कार्यकर्ता आपके साथ हैं ,साथ ही कांग्रेसी नेताओं ने कहा जिन नेताओं ने चुनाव में अपनी भूमिका नहीं निभाई उन्हें हटाकर नया संगठन बनाकर पार्टी को मजबूत किया जाय! कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ,एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,पूर्व प्रदेश सचिव इकबाल मुस्तफा ,पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव, अकील अंसारी ,डॉक्टर खलील अहमद, प्रांतीय मजदूर नेता एसपी चैबे, उमेश उपाध्याय ,प्रवीण श्रीवास्तव, बृजेश सिंह ,अशोक कनौजिया , सुनील कृष्ण गौतम, राजेश पासवान ,युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला, महानगर अध्यक्ष करन त्रिपाठी ,राकेश तिवारी ,रजनीश शर्मा ,वेद सिंह कमल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंसाराम यादव ,जय मंगल दास, अनिल कुमार सिंह ,डॉ विनोद गुप्ता ,आनंद तिवारी दीपू ,बंशीधर दुबे ,मोहम्मद शहजाद, धर्मेंद्र सिंह फास्टर ,अजमल खलील ,कमाल अहमद, अकमल, मोहम्मद आरिफ, गुलशन मिश्रा ,सौरभ शुक्ला ,जवाहर सोनकर आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya