लोक निर्माण मंत्री ने चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset
-डी0बी0एम0 कार्य का भी किया निरीक्षण
लखनऊ। संसदीय क्षेत्र मोहनलालगंज के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र बक्शी का तालाब में लोक निर्माण विभाग द्वारा चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराये जा रहे मार्ग चन्द्रिका देवी- बी0के0टी0- कुम्हरावॉ- बाबागंज मार्ग के चैनेज 10.452 से 21.900 तक का निरीक्षण लोक निर्माण मंत्री उ0प्र0 सरकार  जितिन प्रसाद  द्वारा किया गया जिसमें लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता(मध्य क्षेत्र)  जी0एस0 वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता राजेन्द्र सिंह एवं अधिशासी अभियन्ता मनीष वर्मा भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मार्ग पर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य वर्ष 2021-22 में स्वीकृत हुआ था। मार्ग की लम्बाई 30.990 किमी0 है।
मार्ग के चैनेज 0.000 से 10.452 किमी0 तक चन्द्रिका देवी मार्ग पूर्व से 7 मी0 चौड़ाई में निर्मित है। चैनेज 10.452 से 21.900 किमी0 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य का कार्य प्रगति में है। मार्ग पर लगभग 11 किमी0 लम्बाई एवं 7 मी0 चौड़ाई में डी0बी0एम0 स्तर तक का कार्य पूर्ण है। लगभग 444 मी0 लम्बाई में विद्युत पोल शिफ्टिंग/वृक्षों के पातन न हो पाने के कारण कार्य बाधित है।  मंत्री द्वारा मार्ग के दोनो ओर पटरी भराई का कार्य पुलियों के चौड़ीकरण का कार्य एवं बी0सी0 का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
मंत्री  द्वारा किमी0 13.00 में चल रहे डी0बी0एम0 कार्य का भी निरीक्षण किया गया एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य 30.06.2023 तक मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये, जिससे कि इस क्षेत्र में निवास कर रहे जनमानस को एवं इस मार्ग से गुजरने वाले यातायात को एक सुगम मार्ग उपलब्ध हो जाये।
उक्त मार्ग का निरीक्षण करने के पूर्व रास्ते में पड़ रहे लखनऊ-सीतापुर मार्ग पर राष्ट्रीय मार्ग खण्ड, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ द्वारा निर्माण कराये जा रहे उपरिगामी सड़क/सेतु का निरीक्षण भी  मंत्री  द्वारा किया गया एवं वहां उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से कार्य एवं कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली गयी व मंत्री द्वारा कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से नियत समय में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये जिससे जनता को आवागमन में सुगमता प्राप्त हो सके।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya